Tata Motors ने अपनी नई SUV Coupe, Tata Curvv की लॉन्चिंग और कीमत की घोषणा 7 अगस्त को करने की योजना बनाई है। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हो चुके हैं जिनसे पता चलता है कि यह SUV Coupe बाजार में तहलका मचाने वाली है। तो चलिए जानते हैं Tata Curvv के शानदार फीचर्स के बारे में जो इसे खास बनाते हैं।

Tata Curvv के डिजाइन

Tata Curvv के डिजाइन की बात करे तो इसका coupe प्रोफाइल इसे सड़कों पर सबसे अलग और आकर्षक बनाता है। लीक हुई जानकारियों के अनुसार इसमें R18 अलॉय व्हील्स होंगे जो इसे एक मजबूत स्टांस और बेहतर लुक देंगे। इसके साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं जिनमें वेलकम लाइट भी है। इसके अलावा बॉडी क्लैडिंग को पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है और EV शार्क फिन एंटेना GPS से लैस होगा। Tata Curvv में पावर्ड टेलगेट के साथ जेस्चर फंक्शन भी मिलेगा।

Tata Curvv के इंटीरियर फीचर्स

Tata Curvv के इंटीरियर फीचर्स की बात करे तो इसका इंटीरियर बेहद प्रीमियम और आरामदायक है। इसका डैशबोर्ड Nexon से मिलता जुलता है जबकि स्टीयरिंग व्हील Harrier से लिया गया है। इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री सीट्स और डोर्स, और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Harman द्वारा शामिल किया गया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पैडल शिफ्टर्स, और फ्रंट और रियर टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स (45W) भी मिलते हैं।

Read More-Hero Splendor Plus रियलमी फोन की कीमत में खरीदें, ऑफर देख शोरूम पर जुटी भीड़

Bhaiyya Ji OTT Release: Manoj Bajpayee की फिल्म ‘भैया जी’ का ओटीटी पर आगमन, जाने कैसे और कहां देखें…

Tata Curvv 1 1 jpg

ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए 6-वे एडजस्टेबल सीट्स हैं, जबकि रियर पैसेंजर्स के लिए 2 पोजीशन रियर सीट रिक्लाइन फंक्शन भी है। कूपे प्रोफाइल के बावजूद, Tata Curvv में 500 लीटर का बड़ा सा बूट स्पेस है, जो पारिवारिक जरूरतों के लिए खास है।

Tata Curvv की कनेक्टिविटी

Tata Curvv के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करे तो Tata Motors ने अपने सभी ऐप्स को iRA ऐप में मर्ज कर दिया है। इससे यूजर्स सर्विस रिक्वेस्ट बुक कर सकते हैं पेमेंट कर सकते हैं, एक्सेसरीज खरीद सकते हैं और रिफरल और रिवॉर्ड ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। iRA ऐप अब कुल 55 फीचर्स देता है, जिनमें चार्जिंग पॉइंट लोकेटर, चार्जिंग स्टेटस जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Tata Curvv 2 1 jpg

Tata Curvv के सेफ्टी फीचर्स

Tata Curvv के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो लीक हुई जानकारियों के अनुसार Tata Curvv ने BNCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। यह Tata Motors की 5-स्टार रेटेड वाहनों की मजबूत पोर्टफोलियो को दिखता है। Tata Curvv में सभी डिस्क ब्रेक्स, EPB विद ऑटो होल्ड और ESP विद ड्राइवर ड्राउजनेस अलर्ट शामिल हैं। इसके अलावा ADAS लेवल 2 फीचर्स की एक रेंज भी मिलेगी।

Read More-Gold price Today: महिलाएं के लिए बड़ी खुशखबरी, बुधवार को आसमान से धड़ाम हुआ सोना, गिरकर पंहुचा 51 हजार

Bhaiyya Ji OTT Release: Manoj Bajpayee की फिल्म ‘भैया जी’ का ओटीटी पर आगमन, जाने कैसे और कहां देखें…

Tata Curvv के इंजन

Tata Curvv के इंजन की बात करे तो इसके पेट्रोल इंजन विकल्पों में 1.2L यूनिट (Nexon) और 1.2L GDI शामिल हैं। डीजल वेरिएंट्स में नया 1.5-लीटर CRAIL डीजल इंजन मिलेगा। सभी इंजनों में DCA ट्रांसमिशन विकल्प होगा। Tata Curvv के ICE वेरिएंट्स की कीमत लगभग 11 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है जबकि EV वेरिएंट्स की कीमत लगभग 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....