Kadaknath Chicken Business: आज के समय देश में काफी प्रकार के बिजनेस शुरु करके लोग अमीर हो रहे हैं। अगर आप ट्रेडिशनल तरीकों से हटकर कुछ अलग करने की सोचते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास हो सकती है। इस समय कड़कनाथ मुर्गी पालन किसानों के लिए काफी शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस मुर्गी की कुछ खास विशेषताएं हैं जिन कारणों से किसान कम समय में अच्छा खास लाभ कमा सकते हैं।

आपको बता दें यदि आप कड़कनाथ मुर्गी का पालन करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरुर ध्यान देना होगा। जैसे कि मुर्गियों के लिए सही से रहने की व्यवस्था, खाने पीने और देखभाल आदि करने की आवश्यकता है। इसके अलावा मुर्गो का टीकाकरण और बीमारी से बचाव करने के लिए काफी जरुरी है। अच्छी खासी देखभाल और प्रबंधन से किसान कड़कनाथ मुर्गी पालन से लखपति बन सकते हैं।

Kadaknath Chicken Business

Read More: आज ही खरीदें 87 kmpl जबरदस्त माइलेज के साथ धांसू बाइक New Splendor Plus कीमत भी काफी कम

Read More: मौका मत चुके! IRCTC के किफायती पैकेज में घूमे अयोध्‍या-गंगासागर तक, डिटेल्स देख फटाक से करें बुकिंग

जानें इसकी खासियत

कड़कनाथ मुर्गे का मांस काले रंग का होता है और इसमें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। इसमें आयरन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका स्वाद भी काफी लजीज होता है. कड़कनाथ मुर्गे का मांस और अंडा मार्केट में काफी महंगा मिलता है। बाजार में इस मुर्गे की मांग काफी बढ़ रही है।

कड़कनाथ मुर्गे में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी ज्यादा होती है। इससे उनको बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इस मुर्गे को पालना काफी आसान होता है। और उनके रखरखाव पर काफी ज्यादा खर्चा नहीं होता है।

कड़कनाथ मुर्गी का पालन कैसे करें

कड़कनाथ मुर्गी का पालन करने के लिए आपको मुर्गियों, दाना, पानी और एक अच्छे मर्गी घर की आवश्यकता होती है। इसके साथ में घर में साफ-सफाई और हवादार होना चाहिए। इसमें मुर्गियों के रहने और खाने, पीने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ में स्वास्थ की देखभाल करने के लिए उक्त चीजों की आवश्यकता होती है। मुर्गियों को पौष्टिक खाना और साफ पानी की भी व्यवस्था होनी चाहिए। मुर्गियों  को समय-समय पर टीका जरुर कराएं और उनकी नियमित जांच भी करवाते रहें।

Kadaknath Chicken Business

कड़कनाथ मुर्गी पालन से होने के लाभ

कड़कनाथ मुर्गी का मांस और अंडे मार्केट में काफी कीमती है। जिससे आप कम समय में अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। कड़कनाथ मुर्गी की खासियत ये है कि ये दूसरे मुर्गी की तुलना में कम बीमार होते हैं। इससे आपको मुर्गी पालन में काफी कम लागत लगानी होती है। इसके अलावा कड़कनाथ मुर्गे का मांस भी काफी स्वादिष्ट होता है। इसके मांस में पोषक तत्व काफी होते हैं। इसी कारण से इनकी मांग भी बढ़ रही है।

Read More: Chandrika Dixit की क्लास लगाई Deepika Arya ने बोलीं कि मेरे पति को ‘तू’ बोलने की हिम्मत कैसे हुई, देखें वीडियो!

Read More: 20,950 रुपए की बड़ी डिस्काउंट में खरीदें 12GB रैम वाला फोन, अभी ऑर्डर करने पर मिलेगा खास ऑफर!

सरकारी स्कीम का लाभ

काफी सारी राज्य सरकारें कड़कनामथ मुर्गी पालन को भी बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी और दूसरी सुविधाएं दी जाती है। आप अपनी स्थानीय कृषि विभाग से इस बारे में डिटेल में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री...