Aadhar Card Update: आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपका आधार कार्ड 5 या 10 साल पुराना है और आपने इसे एक बार भी अपडेट नहीं कराया है तो आप सितंबर 2024 तक मुफ्त में आधार अपडेट करा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने इसकी अंतिम तिथि 14 सितंबर 2024 तय की है।

New rules aadhar card 2024 jpg

अगर आप सितंबर के बाद ऐसा करते हैं तो आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा अगर किसी को मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराना है तो उसे भी एक तय शुल्क देना होगा। 5 साल से ऊपर के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये, डेमोग्राफिक डेटा के लिए 50 रुपये, ऑनलाइन आधार डाउनलोड के लिए 30 रुपये, पता अपडेट कराने के लिए 25 रुपये और पता अपडेट कराने के लिए 50 रुपये देने होंगे।

अपडेट के लिए ये दस्तावेज जरूरी आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए ग्राहकों को अपना डेमोग्राफिक डेटा, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि देना होगा। आधार अपडेट के लिए नाम, जन्मतिथि, आवासीय प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

अगर आप सितंबर से पहले आधार अपडेट करना चाहते हैं तो मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार ऐप डाउनलोड करके या आधार वेबसाइट पर जाकर खुद ही अपना आधार अपडेट करना होगा। हालांकि, आधार अपडेट करने के लिए आपको वेबसाइट पर पूछी गई पूरी जानकारी भरनी होगी और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की फोटो भी देनी होगी।

आधार कार्ड क्या है

आधार कार्ड भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।

इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।

यह 12 अंकों का नंबर एक बहुउपयोगी दस्तावेज है, जिसमें आपका पता, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज होते हैं।

यह पहचान के प्रमाण के रूप में काम आता है, जिससे अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

इसका इस्तेमाल पैन डिटेल अपडेट करने या जीएसटी रिटर्न दाखिल करने जैसे कार्यों में भी किया जाता है।

आधार को कैसे अपडेट करें

सबसे पहले आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आधार नंबर से लॉगइन करें।

‘प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस’ विकल्प को चुनना होगा।

फिर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा।

इसके बाद आपको ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको डिटेल्स दिखाई देंगी।

डिटेल्स को वेरिफाई करना होगा और फिर अप्लाई हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा।

अपडेट रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद आपको 14 अंकों का URN नंबर मिलेगा, जिसे सेव करके चेक किया जा सकता है।

एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको अपडेट आधार ऑनलाइन ऑप्शन को चुनना होगा, फिर एड्रेस ऑप्शन को चुनना होगा।

प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करें। इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट की स्कैन की हुई कॉपी और फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन की जानकारी दर्ज करनी होगी।

ध्यान रखें कि आधार कार्ड में जन्मतिथि को नामांकन के समय दर्ज की गई जन्मतिथि से अधिकतम तीन साल के भीतर ही अपडेट किया जा सकता है। आधार कार्ड पर लिंग विवरण को भी केवल एक बार ही अपडेट किया जा सकता है।