Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फॉलोविंग बहुत ही तगड़ी है। निरहुआ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है। निरहुआ की एक्टिंग दमदार होती है। दिनेश लाल यादव सांसद बनने के बाद भोजपुरी जगत में सनसनी मचाने के साथ ही राजनीती की भी दुनिया में अपना डंका बजाते हुए नजर आ रहे हैं। ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर देते हैं। इस समय निरहुआ और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक पुराना गाना यूट्यूब पर एक बार फिर तहलका मचा रहा है। गाना ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’ (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan) लोगों को मदहोश कर रहा है। यह गाना निरहुआ की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान (Patna Se Pakistan) का है।
इस गाने में निरहुआ और काजल राघवानी के बीच कुछ बोल सीन फिल्माए गए हैं। इस गाने को एकदम फिल्मी अंदाज में फिल्माया गया है। वीडियो में काजल राघवानी नदी में निरहुआ संग खुलेआम नहाती हुईं नजर आ रही हैं। काजल राघवानी सफेद ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। इस गाने को Wave Bhojpuri Hit Cinema नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस गान को 400,316 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गाने में निरहुआ और काजल राघवानी अपने भांजे के सामने ही रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका भांजा भी भरपूर मजा लेता हुआ नजर आ रहा है। गाने में निरहुआ कभी जमीन पर लेटकर तो कभी नदी में रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। गान में निरहुआ एक्ट्रेस काजल राघवानी से पीछा छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन काजल उन्हें खुद से दूर जाने नहीं दे रही हैं। यह गाना काफी पुराना है, लेकिन इस समय दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
यहां देखिये यह वीडियो:-