BSA Gold Star Bike: रॉयल इनफील्ड देश की सबसे बड़ी क्रूजर बाइक निर्माता कंपनी है। इसकी सेल्स हर महीने बढ़ती ही जा रही है। इसे टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में कई कंपनियां आई और विफल हो कर चली गई। लेकिन महिंद्रा ग्रुप के स्वामित्व वाली क्लासिक लीजेंड अभी भी बाजार में टिकी हुई है।
इस कंपनी के अंतर्गत Yezdi और Jawa बाइक्स आती है। हालांकि ये कंपनियां भी Royal Enfield को पीछे करने में न कामयाब रही है। अब महिंद्रा नया दांव खेल रही है। कंपनी बहुत ही जल्द BSA जैसी पुरानी और पॉपुलर बाइक को भारत में लॉन्च करने वाली है। फिलहाल BSA की Gold Star 650 को UK में बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-Bajaj की नई Platina 110 ने जबरदस्त फीचर्स के साथ मचाया धमाल, कीमत भी कम, Splendor को लगा झटका
अब BSA गोल्ड स्टार को भारत में भी लांच किया जाएगा। इसे बहुत जल्द हम सड़क पर देख सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बाइक को फेस्टिवल सीजन में ही लांच किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने भी तक उस पर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस बाइक सीधा मुकाबला Royal Enfield की नई 650cc बाइक से होने वाली है। BSA Gold Star की कीमत Royal Enfield Interceptor 650 के बेस मॉडल जितनी होने वाली है।
यह भी पढ़ें:-Bajaj की नई Platina 110 ने जबरदस्त फीचर्स के साथ मचाया धमाल, कीमत भी कम, Splendor को लगा झटका
बीएसए गोल्ड स्टार में 652 सीसी का सिंगल सिलेंडर फोर वाल्व इंजन मिलता है। यह इंजन लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी पर काम करता है और यह दिखने में बेहद ही ओल्ड स्कूल इंजन जैसा लगता है। इसमें एयर फिंस भी दिए गए हैं। इस इंजन के द्वारा 44 बीएचपी का पावर और 55 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। इस इंजन का इस्तेमाल BMW Motorrad ने अपने F650 Funduro में किया था।
कैसा हैं इसका कंपटीशन
बात करें इसके कंपटीशन Royal Enfield Interceptor की तो इसमें 648 सीसी का पल्सर ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन भी एयर ऑयल टेक्निक पर काम करता है। यह इंजन पीक पर 46 बीएचपी का पावर और 52 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। उसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। पावर के मामले में यह दोनों बाइक एक स्तर पर ही है।
लेकिन जहां रॉयल इनफील्ड सबसे पुरानी बाइक निर्माता कंपनी है। वही बीएसए भी काफी पुरानी कंपनी है। 1950 के दशक में यह दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल ब्रांड थी। लेकिन 1970 आते-आते यह दिवालिया हो गई और इसका प्रोडक्शन बंद हो गया। लेकिन 2016 में महिंद्रा समूह ने इसे खरीद कर उसे दोबारा सड़कों पर उतार दिया।