नई दिल्ली। कहते हैं प्यार में एज गैप बस नंबर होता है, प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। प्यार तो एक एहसास है, जो कभी भी किसी के साथ भी हो सकता है। जब लोग प्यार में होते हैं, तो उन्हें सही और गलत की पहचान भी नहीं होती है। उन्हें केवल उस वक्त एक ही शख्स दिख रहा है होता है, जिससे वो प्यार करते हैं। यूपी के कानपूर में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जहां एक लड़के की गर्लफ्रेंड को उससे नहीं बल्कि उसके पिता से प्यार हो जाता है।
इतना ही नहीं एक दिन मौका देखकर दोनों ही घर से भाग जाते है। घर से फरार होने के बाद लड़की के घरवाले अपहरण का केस दर्ज करा देते हैं। हालांकि, जब पुलिस ने पूछ – ताछ की तो पूरा मामला सामने खुलकर आया। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान पर ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश अपने बेटे के साथ औरैया से काम – काज की तालाश में आया था। खबरों के मुताबिक कमलेश का बेटा काम बनाने का काम करता था। इसी बीच कमलेश के बेटे को वहां की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया, उस लड़की की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। लड़की कभी-कभी युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी। जब उसका बॉयफ्रेंड घर से कहीं बाहर गया होता था तब लड़की की बातचीत धीरे – धीरे पिता कमलेश से होने लगी।
धीरे – धीरे बातचीत प्यार में कब बदल गई इसकी पता ही नहीं चला। हैरान करने वाली बात यह है कि इसकी भनक लड़की के बॉयफ्रेंड को नहीं चली। लड़की मार्च 2022 में कमलेश के साथ घर से फरार हो गई। लड़की का बॉयफ्रेंड उस वक्त घर पर ही था, इसलिए लड़की के घरवालों ने उस पर शक नहीं किया। लड़की के परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था इसलिए उन्होंने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। लेकिन, पुलिस को इस मामले में कोई सबूत हाथ नहीं लग रहा था कि आखिर लड़की कहा गई।
जब पुलिस ने कमलेश के बेटे से पूछताछ शुरू की तब मालूम हुआ कि लड़की का किसी ने अपहरण नहीं किया है, बल्कि बॉयफ्रेंड के पिता के साथ ही 20 साल की लड़की फरार है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तब पता चला कि लड़की और कमलेश दिल्ली में रह रहे हैं। दिल्ली में अपना खर्च चलाने के लिए एक फैक्ट्री में काम करता है। जैसे ही पुलिस के हाथ ये खबर लगी उन्होंने तुरंत दोनों को बरामद कर लिया।
पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है और लड़की का मेडिकल कराया जाएगा। लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं, ऐसे में लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।