Sports Bike के बजट में खरीदें ये 5 कारें, 7 सीटर मॉडल भी है शामिल

Cheapest Cars: भारत का ऑटोमोबाइल मार्केट काफी ज्यादा समृद्ध हो चुका है। यहां आपको हर सेगमेंट में गाड़ियां मिल जाएंगी। जहां सेडान को अब लग्जरी बनाया जा रहा है। वही एसयूवी में आपको दमदार पावर देखने को मिलेगा। हालांकि इन सबके बावजूद देश में हैचबैक कारें सबसे ज्यादा बिकती है।

आज हम आपको 5 लाख के बजट में आने वाली 4 कारों के बारे में बताएंगे, जिसका माइलेज बहुत ही दमदार है। वही परफॉर्मेंस के मामले में भी यह किसी भी महंगी कार से कम नहीं है। इस बजट में आपको एक सेवन सीटर कार भी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें:-7 सीटर और 8 सीटर का सूफड़ा साफ करने आई नई 10 सीटर कार, कीमत कम, फीचर्स और माइलेज धाकड़

Renault Kwid

रेनौ की सबसे पॉपुलर कार क्विड (Renault Kwid) आपको सिर्फ 4.7 लाख रुपए में मिल जाएगी। इसका मुकाबला मारुति ऑल्टो से होता है। इसे आप छोटी एसयूवी भी कह सकते हैं क्योंकि इसका लुक बड़ा ही शानदार है। क्विड में दो इंजन ऑप्शंस मिलते हैं जिसमें पहला 0.8 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है और दूसरा 1 लीटर का पेट्रोल इंजन है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।

Maruti Alto

मारुति अल्टो का के 10 (Maruti Alto K10) मॉडल आज के समय देश की सबसे सस्ती कार है। इसकी कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके चार वैरियेंस बाजार में उपलब्ध है। फैमिली के लिए यह काफी अच्छी कार है क्योंकि इसमें 214 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 67 बीएचपी का पावर 89 न्यूटन मीटर पर टॉर्क जनरेट करता है। यह काफी शानदार कार है।

यह भी पढ़ें:-अब सस्ते में खरीदें Honda Activa स्कूटर, जानें कैसे मिलेगा यह बेहरीन मौका?

Maruti Spresso

मारुति की छोटी एसयूवी कहे जाने वाली स्प्रेसो भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें 1 लीटर का के सीरीज इंजन मिलता है जो 66 बीएचपी का पावर और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस गाड़ी की कीमत 4.26 लाख से शुरू होती है। यह दिखने में बहुत ही छोटी है। लेकिन इसके अंदर आपको काफी अच्छा स्पेस मिलता है। इसका सीएनजी ऑप्शन भी उपलब्ध है जो 1 किलो सीएनजी में 32 किलोमीटर तक का माइलेज दे देता है।

Maruti Eeco

इस लिस्ट में देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार मारुति ईको भी आती है। यह एक वैन है जिसकी कीमत 5.27 लाख से शुरू होती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन के द्वारा 72 बीएचपी का पावर जनरेट किया जाता है। वही यह 98 मीटर मीटर का टॉर्क भी जनरेट करती है। इसका सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसके साथ यह कार 25 किलोमीटर ज्यादा का माइलेज देती।