शुक्रवार की शाम को इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण का 66वां मुकाबला खेला गया जिसमें राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने खड़ी थीं। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम ने सैम करन और शाहरुख़ खान की बेहतरीन बल्लेबाज़ी की बदौलत 20 ओवेरों में 5 विकेट खोकर 187 रन बना लिए। इसके बाद जब राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाज़ी करने आती है तब मैदान पर कुछ ऐसा होता है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।

रियान पराग का तूफानी अंदाज़

188 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ युवा बल्लेबाज़ रियान पराग ने इस मुकाबले में एक ऐसा छक्का लगा दिया जो इस मैच का सबसे लंबा छक्का बन गया। उनके द्वारा लगाए गए छक्के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सेमसन ने रियान पराग पर भरोसा जताते हुए उन्हें बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर भेजा। कप्तान की उम्मीदों पर पानी ना फेरते हुए युवा बल्लेबाज़ रियान पराग ने  भी 12 गेंदों में 20 रनों की असरदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 बड़े छक्के और एक चौका लगाया।

आपको बता दें कि ये दोनों ही छक्के रियान पराग ने अफ्रीकी मूल के घातक तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा को लगाए। उन्होंने डीप मिडविकेट के क्षेत्र को पार कराते हुए अपना पहला छक्का लगा दिया था। वहीं दूसरी बार रियान पराग ने तब प्रहार किया जब कगिसो रबाडा ने मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद फेंकी, उन्होंने इस गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेल दिया। रियान पराग के द्वारा लगाया गया यह छक्का इतना उंचा था कि स्टेडियम में जाकर दर्शकों के बीच गिरा। इसकी ऊंचाई 88 मीटर थी। यह लंबा छक्का लगाने के लिए मैच के बाद उन्हें 1 लाख की राशि से सम्मानित भी किया गया।

https://twitter.com/cricbaaz21/status/1659640302741897216?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1659640302741897216%7Ctwgr%5E4368f31f1687c9729ad3e7f5b37413c58059ad03%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fipl-2023%2Friyan-parag-smashed-two-back-to-back-six-to-kagiso-rabada-watch-video%2F

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...