Chand kab niklega: करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) का व्रत हिंदू धर्म में बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ (Karwa Chauth ka samay) के मौके पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। आज यानी 1 नवंबर को इस साल करवा चौथ का व्रत बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जा रहा है।

आज देशभर में महिलाएं करवा चौथ का व्रत (chand kitne baje niklega) रखेगी। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी करवा चौथ का व्रत बड़े ही अच्छे तरीके से मनाते हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है।

आज के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके चंद्र देव के दर्शन करने के बाद ही अपना उपवास खोलती है। चंद्र देव से आज के दिन महिलाएं अपने पति देव के लिए वरदान मांगती हैं, ताकि उनपर कभी भी किसी प्रकार की कोई मुसीबत ना आये।

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल करवा चौथ (Chand Ugne Ka Time Today) पर 100 साल बाद बुधादित्य योग आदित्य योग, शिव योग एक साथ बनने जा रहे हैं।

कब है करवा चौथ का व्रत?

साल 2023 में 1 नवंबर 2023 यानी आज करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाओं ने आज के दिन अपने पति के लिए व्रत रखा हुआ है। पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर रात को चंद्र दर्शन के बाद ही महिलाएं पारण करेंगी।

करवा चौथ की विधि

अगर आप इस साल पहली बार इस त्यौहार को करने जा रही हैं, तो आपको इससे पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए। आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके सरगी का सेवन करें। इसके अलावा रात के समय में चंद्रमा को देखने के बाद ही अपना उपवास खोले। इस दिन सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ता है। हर दिन की आज चांद को देखना इतना आसान नहीं होता है।

आज के दिन सरगी देने की परंपरा है। आज सभी सास अपनी बहु को को सरगी देती है। इसके अलावा इस दिन महिलाएं मेंहदी भी लगवाती हैं और साथ ही सोलाह श्रृंगार भी करती हैं। फिर शाम के समय में व्रत कथा करके चांद के निकलने का इंतजार करती हैं, ताकि अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोल सके।

कब शहर में कब दिखेगा चंद्रमा?

दिल्ली में आज रात 8 बजकर 15 मिनट पर
नॉएडा में भी रात 8 बजकर 15 मिनट पर
गुरुग्राम में रात 8 बजकर 17 मिनट पर
पटना में रात 7 बजकर 51 मिनट पर
लखनऊ में आज रात 8 बजकर 5 मिनट पर
कानपूर में रात 8 बजकर 08 मिनट पर
जोधपुर में रात 8 बजकर 26 मिनट पर
उदयपुर रात 8 बजकर 41 मिनट पर
इंदौर में रात 8 बजकर 37 मिनट पर
भोपाल में रात 8 बजकर 29 मिनट पर
मुंबई में रात 8 बजकर 59 मिनट पर

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...