Unlucky Plants: बेहद अशुभ होते हैं ये पौधे, कहीं आपने भी तो घर में नहीं लगा रखा है? तुरंत निकल फेंके!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखी हर चीज का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि वास्तु शास्त्र में बताई गई नियमों का पालन करके आप जीवन की सभी परेशनियों को दूर कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे भी पौधों को बारे में बताया गया है, जिनको घर में लगाने से इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

ये पौधे घर में में दुर्भाग्य लाते हैं। कहते हैं कि इन पौधों को घर में लगाने से आपके परिवार के उपर मुसीबत टूट पड़ती हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधों को अशुभ बताया गया है। तो आईये आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको घर में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए:-

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कैक्टस का पौधा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर के अंदर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसी मान्यता है कि पत्तियों पर कांटेदार और नुकीले कांटों में नकारात्मक ऊर्जा होती है। इस पौधों को घर में लगाने से परिवार के बीच तनाव का माहौल हमेशा ही बना रहता है।

– कॉटन प्लांट्स दिखने में तो बेहद ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं, लेकिन इस घर में लगाने से मनाही है। कहते हैं कि कॉटन प्लांट्स को घर के अंदर लगाने से आपकी तरक्की रुक जाती है और घर में कोई अनहोनी होनी शुरू हो जाती है।

– वास्तु शास्त्र में बोन्साई के पौधों को भी अशुभ बताया गया है। कहते हैं कि इस पौधे को घर के अंदर गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, इस पौधे से आपका जीवनचक्र बाधित हो जाता है। अपने करियर या व्यवसाय में मंदी का भी सामना करना पड़ता है।

– वास्तु शास्त्र में इमली और मेहंदी के पौधों को भी बहुत ही ज्यादा अशुभ बताया गया है। कहा जाता है कि इनमें बुरी आत्माओं का निवास होता है। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों पौधों को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow