नई दिल्ली। छठ पूजा 2023: छठ पूजा (Chhath Puja) हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। छठ पूजा (Chhath Puja 2023) को बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जाता है। आज यानी 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा का तीसरा दिन है। छठ पूजा को सूर्य षष्ठी, छठ, छठी, छठ पर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है।
छठ की शुरुआत 17 नवंबर से हो गई है और इसका समापन 20 नवंबर 2023 को होगा। यह चार दिवसीय शुभ अवसर है। यह त्यौहार भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के साथ दिल्ली में बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जाता है।
छठ पूजा के पर्व में उगते सूरज के साथ ढ़लते सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा बेहद ही ज्यादा कठिन होता है। लोग सूर्य देव और छठी मैया का सम्मान करने के लिए इस दिन को मनाते हैं।
महत्व संध्या अर्घ्य 19 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा। संध्या अर्घ्य, छठ पूजा का तीसरा दिन 36 घंटे के निर्जला व्रत के साथ ही शुरू हो जाता है। तीसरे दिन डूबते सूर्य को प्रार्थना की जाती है, जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है और अंतिम दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाता है।
व्रत करने वाले सुबह जल्दी स्नान कर लेते हैं। सूप में नारियल, संतरा, मखाना, सूखे मेवे, चावल, सेब, चावल, गन्ना, इलायची, ठेकुआ, घी, नींबू, ताजे फल, मेवे के साथ कई खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं और भगवान सूर्य और छठी मैया को चढ़ाया जाता है।
छठ पूजा में ठेकुआ सबसे महत्वपूर्ण भोग प्रसाद में से एक है जो भगवान सूर्य को चढ़ाया जाता है। ठेकुआ को चीनी या गुड़ किसी भी चीज से बनाया जा सकता है, लेकिन प्रसाद के लिए ज्यादातर लोग गुड़ का ही ठेकुआ बनाते हैं।
लोग सभी सामग्रियों को अपनी टोकरियों में रखते हैं और सभी खाद्य पदार्थों को भगवान सूर्य और हठी मैया को अर्पित करते हैं। भगवान सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद मांगते हैं। छठ पूजा के दौरान शराब नहीं पीने की सलाह दी जाती है।
भारत में छठ पूजा 2023 सूर्य अर्घ्य का समय
दिल्ली
आज सूर्यास्त: शाम 5:26 बजे और कल सूर्योदय: सुबह 6: 47 बजे
मुंबई
आज में आज सूर्यास्त: शाम 5:59 बजे और कल सूर्योदय: सुबह 6:48 बजे
पटना
पटना में आज सूर्यास्त: शाम 4:59 बजे और कल सूर्योदय: सुबह 6:01 बजे
वाराणसी
वाराणसी में आज सूर्यास्त: शाम 5:08 बजे और कल सूर्योदय: सुबह 6:18 बजे