घर के इस दिशा की ओर न रखें सोने – चांदी के जेवर, धन की हो जाएगी हानि!

Neelam Singh

चांदी की हो या सोने की ज्वेलरी खूबसूरती को और ज्यादा निखारने में ये कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। महिलाओं को अक्सर सोने व चांदी की ज्वैलरी को खरीदता हुआ देखा जाता है। वहीं, यदि वास्तु के अनुसार मानें तो सोने की हो या चांदी की घर में इन्हें हमेशा सही दिशा की ओर रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इन्हें यदि आप सही दिशा की ओर रखते हैं तो ये ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। यदि इनकी जगह वहीं गलत हो जाए तो आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ सकती है।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिरकार ज्वैलरी रखने कि सही दिशा किस ओर होती है और किस दिशा में गहने रखने से व्यक्ति को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

- Advertisement -

भूलकर भी इस ओर न रखें सोने – चांदी के जेवर!

– घर के दक्षिण दिशा की ओर भूलकर भी सोने व चांदी के जेवर को नहीं रखना चाहिए। इसके पीछे का कारण है कि वास्तु शास्त्र में इस दिशा को यम की दिशा कहा जाता है। ऐसे में यहां ज्वेलरी रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके अलावा आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे घरों से मां लक्ष्मी जी रूठ के भी जा सकती हैं। इसलिए भूलकर भी इस दिशा की ओर ज्वैलरी को न रखें।

– बहुत से लोग पूजा घरों में ही ज्वैलरी को रख देते हैं। यदि वास्तु की मानें तो ये सही नहीं है। पूजा घर में ज्वैलरी रखना कई सारी दिक्कतों को बढ़ा सकता है। इसलिए इन जगहों में गहने न रखें।

- Advertisement -

– इसके साथ ही टूटे हुए बॉक्स में ज्वैलरी को न रखें। जेवर जेवरात रखने के लिए आपको अच्छे बॉक्स का यूज करना चाहिए। जिस बॉक्स में गहने रखें हों उसे समय समय पर साफ भी करते रहें।

इस ओर रखें सोने और चांदी के गहने
– घर के उत्तर पश्चिम दिशा की ओर सोना रखना शुभ होता है। पूर्व दिशा में भी इच्छानुसार जेवर जेवरातों को रख सकते हैं। इससे घर में चारों ओर पॉजिटिविटी बनी रहती है। इस दिशा की ओर रखी गई कीमती चीजें व वस्तुएं आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाती हैं।

- Advertisement -

– घर के उत्तर पश्चिम दिशा में जेवर को रखना भी अत्यंत शुभ होता है। क्यूंकि ये दिशा मां लक्ष्मी जी की होती है। इस दिशा की ओर जेवर जेवरात रखने से घर में बरकत आती है। मां लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती जाती हैं।

 

- Advertisement -

Latest News

Share This Article