भारत में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व है। बिना तुलसी के पत्ते के कोई पूजा नहीं हो सकती। ग्रहण हो तो तुलसी का पौधा खाद्य सामग्री पर रखते हैं। घर में प्रतिदिन उनकी पूजा अर्चना की जाती है। घर में तुलसी का पौधा खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सप्ताह में एक दिन ऐसा होता है, जिस दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार रविवार को तुलसी माता विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत करती हैं, इसलिए इस दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे व्रत खंडित हो जाता है और मां तुलसी रुष्ट हो जाती हैं। इस कारण जो शुभ फल तुलसी द्वारा हमें मिलना चाहिए वह नहीं मिलता है और घर में परेशानियां आने लगती हैं।