Shanivaar Ke Totke: शनिवार का दिन शनिदेव जी का होता है ये तो सभी ही जानते हैं। वहीं, शनिदेव ( Shani Dev) जी को सरसों का तेल कितना प्रिय होता है ये बताने की भी जरूरत नहीं है। कहते हैं कि इकलौते शनि भगवान ही ऐसे हैं जो कि सभी को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसलिए इन्हें प्रसन्न कर पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल का काम होता है।
इसलिए जानिए शनिवार को किए जाने वाले कुछ इन आसान से टोटकों के बारे में, जिन्हें करने से न केवल शनि देव की कृपा दूर होगी। बल्कि व्यक्ति के सामने आने वाली बड़ी से बड़ी समस्या भी टल जाएगी।
जानिए शनिवार के दिन किए जाने वाले तेल के इन टोटकों के बारे में:
1. नौकरी की तलाश में हैं या काम करने में मन नहीं लग रहा है तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जरूर जलाएं। माना जाता है कि ये प्रक्रिया लगातार 5 शनिवार करने से नौकरी मिलने की या इससे जुड़े किसी भी हानि होने की समस्या टल जाती है।
2. शनि देवता का आशीर्वाद सदैव बनाए रखने के लिए और उन्हें अपने ऊपर न हावी होने देने के लिए शनिवार की रात को 10 बजे के बाद एक कटोरी सरसों का दिया अपने घर के बाहर जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान शनि देव जी अपनी कृपा सदेव बना के रखेंगें।
3. शनिदेव जी की कृपा पाने के लिए और धन की कमी कभी नहीं होने देने के लिए सरसों के दिए को शनि देव के मंदिर में जलाकर आएं। इसके अलावा गरीब को काले तिल भी दान करें।
4. यदि कोई घर में बार बार बीमार रहता है या ठीक नहीं हो पा रहा है, तो पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दिया और सरसों के तेल का दिया जरूर जलाएं। ये प्रक्रिया लगातार 21 शनिवार करने से बीमार व्यक्ति के ऊपर से बला टल जाती है।
5. शनिवार के देव शनि जी की पूजा के अलावा भगवान हनुमान जी की पूजा करना भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसे में हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाने से हर तरह की नकारात्मकता दूर हो जाती हैं। वहीं, भविष्य के लिए नए नए रास्ते भी खुल जाते हैं।
6. यदि ऐसा लगता है कि कोई व्यक्ति नजर दोष की समस्या से परेशान हैं तो सरसों के तेल के तेल में 7 पूरियां बनाकर गरीब व भूखे बच्चे को दान कर दें। लगातार ऐसा 7 शनिवार करने से हर तरह की बाजार बाधा दूर हो जाएगी।
7. यदि आप अपने महान और ऊंचे पद पर पहुंचने का सपना देख रहे हैं और लगातार निरंतर प्रयास भी कर रहे हैं। तो शनिवार के दिन शमी या पीपल के पेड़ में काला धागा बांध दें। ऐसा लगातार 5-7 शनिवार करने से हर तरह का सपना सच हो जाता है।
8. धन प्राप्ति के लिए शनिवार के दिन शनि देव के अलावा हनुमान जी को सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। इससे न केवल हनुमान जी प्रसन्न होंगें बल्कि शनि देव जी की कृपा भी बनी रहेगी। और बिजनेस में अगर हानि होती है तो लाभ होगा।
9. यदि कोई व्यक्ति बहुत ही बुरी स्थिति में है और आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तो कांच की शीशी में सरसों के तेल को डाल लें और इसे गंगा नदी में प्रवाहित करें। ऐसा लगातार 5 – 7 शनिवार करने से शनिदेव जी खुश रहेंगे।
10. जीवन में तरक्की पाने के लिए चमेली के तेल का दिया शनिदेव जी के ऊपर जरूर चढ़ाएं। ऐसा हर मंगलवार को करने से शनि देव जी की असीम कृपा बरसेगी।