चाहते है जल्दी विवाह या फिर बनना चाहते हैं धनवान, गुड़ के ये उपाय हैं बहुत कारगर

By

Shivam Jha

यदि ज्योतिष और जानकारों की राय मानी जाए तो हमारे घर में जितनी भी छोटी बड़ी चीज़ें होती है उन सबका प्रभाव हमारे व्यक्तिगत जीवन पर जरुर पड़ता है। कई बार ये प्रभाव अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है।

इसके बारे में बात करतें हुए ज्योतिष कहते हैं कि नव ग्रह अलग अलग चीज़ों का प्रतिनिधित्व करते हैं।इनमें से आपको किस ग्रह को साधना है, उसी की कारक वस्तु का उपयोग करना होता है। फिर भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका अलग-अलग उपयोग करके आप सभी ग्रहों को अपने अनुकूल बना सकते हैं।

Also Read: ये राशियां गुस्से में ही खराब कर लेती हैं अपना काम, कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल?

गुड़ भी इसी तरह का एक चीज है। जिसका उपयोग आमतौर पर ठंडी के मौसम में किया जाता है। इसका सेवन करना स्वास्थ के लिए भी बेहतरीन माना जाता है।इसमें तीन गुण होते हैं, पहला यह पीले रंग का है, दूसरा यह मीठा है, और तीसरा यह खाना पचाता है। इसके यही तीन गुण तीन अलग अलग ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नौकरी पाने के लिए करें ये

Also Read: Vastu Tips: घर में उत्तर दिशा की ओर कहीं आप भी तो नहीं रखते ये चीजें? पड़ेगा भुगतना!

अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो फिर आप अपने घर में बनी हुईं पहली रोटी में थोड़ा सा गुड़ लपेटे और फिर उसे गाय को खिला दें। ऐसा करने से आपके पास नौकरी के ऑफर आने लगेंगे।

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए

जन्मकुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर प्रतिदिन सुबह की शुरुआत गुड़ खाकर पानी पीकर करनी चाहिए। इसके साथ ही रविवार को आरंभ करके लगातार अगले 8 दिनों तक प्रतिदिन 800 ग्राम गेहूं और 800 ग्राम गुड़ किसी मंदिर में चढ़ाएं।

Also Read: इन राशियों के जातकों को आसानी से नहीं मिलती सफलता, करना पड़ता है दिन – रात मेहनत!

जल्दी हो जायेगा विवाह

अगर किसी जातक को विवाह संबंधी परेशानी आ रही है। यानि उसका विवाह नहीं हो पा रहा है तो उन्हे गुरुवार के दिन आटे की लोई में थोड़ा सा गुड़, घी और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए। इस उपाय को लगातार 7 दिनों तक करना होता है। इससे शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

 

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गईं तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Shivam Jha के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow