Holi ke Upay: होली की रात को सिद्धि की रात कहा जाता है। इसलिए होलिका दहन के लिए दिए गए उपाय तुरंत असर दिखाते हैं। इसलिए अगर आप धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो होलिका दहन की रात कुछ आसान उपाय कर सकते हैं जो आपको सफलता और तरक्की दिलाएंगे।
आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। तो 24 मार्च रविवार को होलिका दहन की रात आप इनमें से कोई भी आसान उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं होलिका दहन के सरल उपाय।
होलिका दहन की रात चंद्रोदय के बाद अपने घर की छत पर जाएं और जहां से चंद्रमा दिखाई दे, वहां खड़े हो जाएं। इसके बाद एक थाली में छुहारे, कुछ मखाने रखें, शुद्ध घी का दीपक जलाएं और धूप अर्पित करें। इसके बाद चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें। साथ ही चंद्रमा को खीर का भोग लगाएं।
होलिका दहन के दूसरे दिन बची हुई राख को लाल रूमाल में बांध लें और फिर इसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा. आपके खर्चे भी कम हो जायेंगे.
होली के दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे पर थोड़ा सा गुलाल छिड़कें और घर के प्रवेश द्वार पर दोमुखी दीपक जलाएं। इसके बाद जब दीपक बुझ जाए तो उसे शाम के समय होलिका दहन की अग्नि में अर्पित कर दें।
आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए आप चाहें तो होलिका दहन के दिन रात के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर दो तरफा दीपक जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान भी कम होता है।
अपने घर से एक कील लेकर उस स्थान पर जाएं जहां होलिका दहन होना है और उसे दबा दें। अगले दिन उस कील को उठाकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के सामने दबा दें। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक शक्तियां वास नहीं कर पाएंगी।
नोट: यह सभी जानकारी इंटरनेट से प्राप्त की गई है Timesbull.com वेबसाइट इसकी कोई गारंटी नहीं लेती है।