Gemology: नहीं पहन सकते हीरा या व्हाइट गोल्ड तो करें इस रत्न को धारण, खुल जाएगा सौभाग्य!

Priyanka Singh

Gemology: हीरा या व्हाइट गोल्ड वैसे तो बहुत शुभ माना जाता है लेकिन ये भी सच है कि इसे सब धारण नहीं कर सकते हैं। क्योंकि एक तो ये महंगा इतना होता है दूसरी ओर ये सबको फलता भी नहीं है। जिनके साथ भी ये दिक्कत है तो वे हुबहू हीरे और व्हाइट गोल्ड के जैसे दिखने वाले रत्न को धारण कर सकते हैं। ये रत्न इतना ज्यादा शुभ माना जाता है कि करियर से लेकर लव लाइफ या पारिवारिक समस्या इसके पहनते ही सब दूर हो जाती है, ऐसा कहा जाता है और इसका वर्णन वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में भी किया गया है।
इस रत्न का नाम मोजोनाइट ( Moissanite Stone) है। मोजोनाइट ( Moissanite Stone) का सीधा संबंध धन के दाता शुक्र ग्रह से होता है, ऐसा कहा जाता है।
जानिए कि मोजोनाइट ( Moissanite Stone) धारण करने से व्यक्ति को क्या क्या लाभ मिल सकते हैं:

- Advertisement -

समझिए कि कैसा होता है मोजोनाइट ( Moissanite Stone)

यदि रत्न शास्त्र के अनुसार मानें तो मोजोनाइट एक डबल रिफ्लेक्टिव रत्न होता है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि वैसे तो दिखता ये हीरे और व्हाइट गोल्ड की तरह है। यदि आप मोजोनाइट को अपने हाथ में लेकर इस ओर से दूसरी तरफ देखेंगे तो सामने 2 चीजें नजर आएंगी।
इसकी चमक के आगे हीरा तक शर्मा जाता है क्योंकि इसमें हीरे से ज्यादा लगभग ढाई गुना चमक होती है। वहीं, कॉस्ट की बात करें तो हीरे के मुकाबले उसका दाम भी काफी सस्ता है। जिसे आम से आम व्यक्ति भी पहन सकता है। लेकिन धारण करते समय बस इस बार का ध्यान रखना है कि ये सर्टिफाइड होना चाहिए।

इन राशि के जातकों के लिए ज्यादा है फलदायक

वैसे तो मोजोनाइट रत्न ( Moissanite Stone) को कोई भी धारण कर सकता है, लेकिन वृष और तुला के लिए ये ज्यादा फलदायी साबित होता है। इनके अलावा कुंभ और मकर राशि के जातक भी धारण कर सकते हैं। इसका कारण है कि शनि देव इन राशियों के स्वामी है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह आपस में दोस्ती का भाव रखते हैं।

- Advertisement -

क्या होते हैं मोजोनाइट रत्न ( Moissanite Stone) धारण करने के फायदे:

दरअसल, मोजोनाइट रत्न को धारण करने से कई सारे लाभ मिलते हैं। इसे पहनने से धन की वर्षा होती है और वैवाहिक जीवन में लड़ाई झगड़े चल रहे होते हैं तो भी दूर हो जाते हैं। पति पत्नी के रिश्ते में सुधार आता है। इसके अलावा जो लोग कला या आर्ट से जुड़े हुए होते हैं उनके लिए ये रत्न शुभ माना जाता है।

इस विधि से धारण करेंगे मोजोनाइट रत्न तो मिलेंगे अधिक लाभ:

दरअसल, मोजोनाइट रत्न का संबंध सीधे शुक्र ग्रह से होता है तो इसे शुक्रवार के दिन धारण करें। इच्छानुसार आप इसे सोने व चांदी के धातु के साथ धारण कर सकते हैं। इसे पहनने से पहले गाय के दूध और गंगाजल से पहले शुद्ध कर लें। इसके बाद शुक्र ग्रह के बीज मंत्रों का जाप करें और इसके बाद अपनी तर्जनी उंगली में धारण कर लें।

- Advertisement -

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article