सुबह के अगर इस समय दिखते हैं बुरे सपने तो हो सकते हैं सच!

By

Neelam Singh

यदि आप स्वप्नशास्त्र के बारे में थोड़ा सा भी जानते हैं तो आपको ये पता होगा कि सपने में कुछ चीजों का दिखना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है। वहीं, इनका दिखना नकारात्मकता का सूचक होता है। स्वप्नशास्त्र के मुताबिक सपनों में इन चीजों का दिखना भी हमें कई तरीके की जानकारी देता है।
ऐसे में यदि सुबह के समय इस तरह के सपने नजर आते हैं तो ये सपने अक्सर माने जाते हैं सच:

– स्वप्नशास्त्र में समझाया गया है कि किस समय और किस स्थिति में देखे गए सपने अक्सर सच होते हैं और उस सपनों का फल कैसा होगा।

– स्वप्नशास्त्र के मुताबिक, रात के समय देखे गए सपनों का कोई अर्थ नहीं होता है। ये ज्यादातर तब आते हैं जिस बारे में आप ज्यादा सोच रहे होते हैं।

– यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन करके किसी भी सपने को देखता है तो ये सपने सच नहीं होते हैं। ऐसे सपनों को निरर्थक माना जाता है।

– यदि आपका शरीर स्वस्थ है, तब जो सपने रात के समय देखते हैं उसे फिर भी अर्थपूर्ण समझा जाता है। वहीं, रात के 3 से 6 बजे के बीच कोई सपना देखते हैं, वो सच होता है।

क्या होते हैं सुबह के समय बुरे सपने आने की वजह

यदि शास्त्रों के अनुसार मानें तो आपकी कुंडली में जब राहु, केतु और शनि का प्रभाव भारी हो जाते हैं, तो अधिक डरावने सपने आते हैं। ऐसे में इन ग्रहों को शांत करना बहुत जरूरी होता है। वरना रोज रोज बुरे सपने आने की वजहें बढ़ सकती है। लेकिन इन ग्रहों की स्थिति यदि कुंडली में अनुकूल है तो ज्यादा बुरा असर नहीं पड़ता है।

 

Neelam Singh के बारे में
Neelam Singh Neelam Singh is a skilled content writer with 3 years of experience crafting engaging and informative articles. Her passion for research and clear communication allows her to translate complex topics into easily digestible content. Neelam's expertise covers a wide range of subjects, including health, astrology, lifestyle, personal finance, government schemes (Yojana), auto, technology, and business. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow