Jupiter in Fourth House : शेयर बाजार में भूलकर भी न लगाएं पैसा, होगा नुकसान

By

Santy

ज्योतिष के अनुसार जिस जातक की कुंडली में बृहस्पति (Jupiter) यानी गुरु होते हैं, उसका जीवन काफी समृद्ध होता है। यह सही भी है, लेकिन कई बार ग्रहों का यह चक्कर उल्टा भी पड़ जाता है। सब कुछ आपकी कुंडली के भाव में ग्रहों की मौजूदगी पर निर्भर होता है। कुंडली के चतुर्थ यानी चौथे भाव में बृहस्पति के विराजमान होने से जातक अपने जीवन में सभी सुख सुविधाओं को प्राप्त करता है। साथ ही साथ उसे समाज में सम्मान भी प्राप्त होता है। जातक को अपना मकान और जमीन भी मिलने की संभावना होती है, लेकिन चौथे भाव में बृहस्पति (Jupiter in Fourth House) कमजोर हों, तो काफी नुकसान करवा सकते हैं।
कुंडली के अलग-अलग भावों की स्थिति भी भिन्न-भिन्न होती है। किसी में इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलता है तो किसी में यह अशुभ भी साबित होते हैं। आइए जानते हैं कि कुंडली के चतुर्थ भाव में बृहस्पति के होने से जातक को क्या हानि या लाभ मिलता है।

चौथे भाव में गुरु देते हैं धन और ऐश्वर्य

Also Read: ये राशियां गुस्से में ही खराब कर लेती हैं अपना काम, कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल?

बृहस्पति व्यक्ति को सीखने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही वह ज्ञान और बुद्धि में भी व्यक्ति को अग्रसर करता है। चतुर्थ भाव में बृहस्पति (Jupiter in Fourth House) के होने से ऐसे लोगों को धन, ऐश्वर्य एवं अचल संपत्ति प्राप्त होने की संभावना होती है। कुंडली के चौथे भाव में बृहस्पति के विराजमान होने से जातक सरल हृदय और प्रखर बुद्धि वाला होता है। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है।

व्यापार में होती है धीमी प्रगति

Also Read: Vastu Tips: घर में उत्तर दिशा की ओर कहीं आप भी तो नहीं रखते ये चीजें? पड़ेगा भुगतना!

अगर कुंडली के चतुर्थ भाव में बृहस्पति बैठे हों, तो ऐसे जातकों को अपनी माता से भरपूर स्नेह मिलता है। ऐसे जातक अपने माता-पिता की सेवा करने में सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे लोगों को अपनी पुरखों की संपत्ति की सुरक्षा करने के लिए बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती है। यदि कोई जातक व्यापार करता है, तो उसके व्यापार में प्रगति तो होती है, लेकिन धीमी गति से होती है।

क्रूर ग्रहों के प्रभाव में होती है आर्थिक समस्या

जिन लोगों की कुंडली के चतुर्थ भाव में बृहस्पति अन्य क्रूर ग्रहों के साथ रहते हैं, ऐसे लोगों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। जातकों के अपनी माता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन पर भी इसका विपरित प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Also Read: इन राशियों के जातकों को आसानी से नहीं मिलती सफलता, करना पड़ता है दिन – रात मेहनत!

शेयर मार्केट में नुकसान की संभावना

जिनकी कुंडली के चतुर्थ भाव में बृहस्पति कमजोर होता है, ऐसे लोग अक्सर आलसी होते हैं। बृहस्पति के अशुभ प्रभाव से उन्हें अपनी सारी संपत्ति से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे जातकों को शेयर बाजार में पैसा लगाते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें बहुत बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow