सुबह उठ के बस कर लें झाड़ू से ये छोटा सा टोटका, बरसेगा धन!

Neelam Singh

Broom Vastu Tips: किस व्यक्ति कि इच्छा नहीं होती है कि उसके पास धन – दौलत, शोहरत सब कुछ हो। इसके लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करता है, लेकिन बावजूद इसके उसे सक्सेस नहीं मिलती। लेकिन यदि धन कि देवी लक्ष्मी जी को खुश कर दिया जाए तो व्यक्ति को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। सफलता और पैसा दोनों ही उसे हासिल हो जाता है।
मां लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए बस आपको एक छोटा सा कार्य सुबह के समय करना है। इसके जिक्र लाल किताब और ज्योतिष शास्त्र दोनों में भी किया गया है। दरअसल, ये तो सभी जानते हैं कि मां लक्ष्मी को साफ सफाई कितनी पसंद है। लेकिन साफ सफाई का पहला जरिया तो झाड़ू ही होता है। यदि झाड़ू के साथ ये टोटका अपना लिया जाए तो धन तेजी से बढ़ता जाता है। इसके अलावा धन की तिजोरी भी भरी रहती है।
जानिए झाड़ू से जुड़े इस आसान से टोटके के बारे में:

- Advertisement -

धनवान बनाएंगे झाड़ू से जुड़े ये काम!
जान लीजिए झाड़ू लगाने का सही समय

मां लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि सदैव अपने घर को साफ सुथरा रखें। सूरज के ढलने के बाद कभी भी झाड़ू न लगाएं। हमेशा सूर्योदय के समय ही लगाएं। साफ सफाई हमेशा तभी करें। ये समय दरअसल घर में मां लक्ष्मी जी के आगमन का होता है। इसलिए शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।

क्या है झाड़ू रखने का सही स्थान

घर में सदैव झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से वे किसी भी व्यक्ति को नजर ना आए। इसके अलावा वे पूजाघर, किचन, बेडरूम के पास झाड़ू भूलकर भी न रखें। यदि यहां रखते भी हैं तो आज ही हटा दें क्योंकि ये धन को रोकने का काम करती हैं।

- Advertisement -

किस दिन खरीदें झाड़ू को

नई झाड़ू को खरीदने के लिए शुभ समय मंगलवार और शुक्रवार का होता है, ये दिन बहुत ही ज्यादा शुभ मानें जाते हैं। इसके अलावा धनतेरस और दिवाली के समय भी झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। नई झाड़ू का प्रयोग हमेशा शनिवार के दिन ही करें।
सुबह उठ के करें झाड़ू से ये छोटा सा टोटका!

Share This Article