Jyotish Shastra: सपने में शिवलिंग देखने से बदल सकती है आपकी किस्मत, मिलते हैं ये संकेत

Sanjay

Jyotish Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना कुछ न कुछ संकेत देता है, जिसे व्यक्ति अनदेखा कर देता है। कुछ सपने जीवन के लिए अच्छे होते हैं, जबकि कुछ बुरे माने जाते हैं। माना जाता है कि सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं।

- Advertisement -

अगर आपने कभी सपने में शिवलिंग देखा है, तो क्या आप जानते हैं कि इससे किस तरह के संकेत मिलते हैं। अगर आप नहीं जानते, तो आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि सपने में शिवलिंग देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं।

ये संकेत दिए जाते हैं

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बार-बार शिवलिंग देखना शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि व्यक्ति को देवों के देव महादेव की कृपा मिलने वाली है। साथ ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

- Advertisement -

सपने में सफेद शिवलिंग देखना भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को सभी रोगों से मुक्ति मिलने वाली है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं।

इसके अलावा सपने में शिवलिंग देखने का मतलब है कि व्यक्ति को बुरे कर्मों की सजा से मुक्ति मिल गई है और आपका बुरा समय खत्म हो गया है। साथ ही किस्मत चमकने वाली है।

- Advertisement -

अगर आप सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ा रहे हैं तो यह महादेव के प्रसन्न होने का संकेत है। इसके अलावा सपने में शिवलिंग की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति को अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और उसकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article