Kitchen Tips:हिंदू धर्म में रसोई को देवी अन्नपूर्णा का निवास माना जाता है। यहां पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र में रसोई के लिए कुछ नियम भी बताए गए हैं। जिसके अनुसार रसोई में तीन चीजों जैसे नमक, दूध और सरसों के तेल का गिरना अशुभ होता है और इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।

दूध

दूध को समृद्धि और पोषण का प्रतीक माना जाता है। वास्तु में दूध को चंद्र ग्रह से जोड़ा जाता है। इसका बार-बार गिरना चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत हो सकता है, जिससे मानसिक अशांति और आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। गलती से दूध गिर जाने का मतलब यह नहीं है कि घर में दरिद्रता आएगी। अगर दूध गिर जाए तो उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए और चंद्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए।

सरसों का तेल

सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है। इसका गिरना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह शनि ग्रह के प्रकोप का संकेत हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और बाधाएं आ सकती हैं। सरसों के तेल को शक्ति और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। वास्तु में सरसों के तेल को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। गलती से सरसों का तेल गिर जाने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर तेल गिर जाए तो उसे साफ कर देना चाहिए।

मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट...