नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर, उदय और अस्त का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल होली (25 मार्च, 2024) के दिन बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जायेगा। लेकिन इसी दिन चंद्र ग्रहण का साया भी पड़ रहा है।
हिंदू पंचांग के अनुसार 25 मार्च को शनि देव उदय होने वाले हैं और इसी दिन पूरे देशभर में होली का फेस्टिवल में मनाया जायेगा। इस दिन चंद्र ग्रहण का साया भी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष के मुताबिक, 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक जारी रहेगा। तो आइए जानते हैं इसका किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
शनिदेव का अस्त और चंद्र ग्रहण का साया:
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली के दिन यानी 25 मार्च को पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का साया पड़ेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, इसी दिन शनिदेव का अस्त होना था, लेकिन ग्रहण के कारण उनका अस्त टल गया है, यानी वे उदय हो जाएंगे।
इन राशियों को मिलेंगे शुभ फल:
-
वृष राशि: वृष राशि वालों को शनिदेव के उदय से काफी फायदा मिलने वाला है। आय में वृद्धि होगी, घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा, जीवन में आ रही सभी समस्याओं से उन्हें मुक्ति मिलेगी।
-
धनु राशि: धनु राशि वालों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी, सेहत में सुधार आएगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
-
तुला राशि: तुला राशि वालों को होली के दिन चंद्र ग्रहण के साये और शनिदेव के उदय के कारण कई शुभ फल देखने को मिलेंगे। धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे, सुख-शांति का वातावरण रहेगा, शनि के प्रभाव से करियर में पदोन्नति की संभावना बनेगी, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
ध्यान दें: ज्योतिषीय भविष्यवाणियां आपका मार्गदर्शन कर सकती हैं, लेकिन जीवन निर्णय लेने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह लेना जरूरी है।