मुश्किल से मुश्किल परिक्षा में सफल होना है तो याद कर लीजिए देवी सरस्वती का ये मंत्र

By

Shivam Jha

 

देवी सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। माघ मास की पंचमी को बसंत पंचमी मनाया जाता है।इस दिन देशभर में मां सरस्वती की पूजा का विधान है। बता दें कि इस बार वसंत पंचमी पर्व 26 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। कहते हैं इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। ये दिन युवाओं और विद्यार्थियों के लिए बेहद खास होता है।

Also Read: ये राशियां गुस्से में ही खराब कर लेती हैं अपना काम, कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल?

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वसंत पंचमी के दिन कई सारे उपाय किए जाते हैं। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपने करियर को एक नए मुकाम पर पहुंचाना चाहते हैं तो अगर आप वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मंत्र की पांच माला का जाप कर सकतें हैं।

Also Read: Vastu Tips: घर में उत्तर दिशा की ओर कहीं आप भी तो नहीं रखते ये चीजें? पड़ेगा भुगतना!

 

इससे धन, ज्ञान और विद्या में लाभ होगा. वहीं, परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए भी इन मंत्रों का जाप विशेष फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की स्मरण शक्ति में विकास होता है.

 

Also Read: इन राशियों के जातकों को आसानी से नहीं मिलती सफलता, करना पड़ता है दिन – रात मेहनत!

वसंत पंचमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप 

 

1. शारदायै नमस्तुभ्यं मम हृदये प्रवेशिनी, परीक्षायां उत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।

 

2. ओम ह्वीं ऐं ह्वीं सरस्वत्यै नमः।

 

3. नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनीं, त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में।

 

कंबुकंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणं भूषितां महासरस्वती देवी, जिह्वाग्रे सन्निविश्यताम।

 

4. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नमः। वेद वेदांत वेदांग विद्यास्तानेत्र्य एव च।

 

सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने, विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।

 

5. ओम वागदैव्यै च विद्यम्हे कामराज्याय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात।

 

6. ऐं ह्वीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्या देही दापय दापय स्वाहा।

 

7. ओम शारदा माता ईश्वरी में नित समुरि तोय हाथ जोड़ अरज करूं विद्या वर दे मोय।

Shivam Jha के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow