Shani Vakri 2024: शनिदेव शुरू करने जा रहे 29 जून से वक्री चाल, ये राशि संभलकर रहे!

Neelam Singh

Shani Vakri 2024: दरअसल, शनि ग्रह जून के अंतिम महीने के आखिरी सप्ताह से वक्री चाल शुरू करने जा रहे हैं। आगे आने वाले 5 महीनों के दौरान शनि वक्री की अवस्था में रहेंगे। शनि देव की वक्री चाल 29 जून की रात्रि से प्रारंभ हो जाएगी।
जितनी भी राशियां हैं उनके उपर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। बस ऐसे में आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि वक्री अवस्था में शनि कौन कौन सी ऐसी राशियां हैं, जिनमें चुनौतियां लेकर के आएगा। इसके अलावा कौन से उपाय को करने से शनि वक्री के दौरान सकारात्मक ऊर्जा मिलने की संभावना है।

- Advertisement -

कन्या राशि

कन्या राशि में शनि ग्रह षष्ठम भाव में वक्री गति को शुरू करेंगे। इसका प्रभाव भी कन्या राशि के जातकों को खासकर उनके स्वास्थ्य में देखने को मिलेगा। सिरदर्द, हांथ पैरों में अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ेंगी। इस समय जितने भी आपके छुपे हुए शत्रु हैं, वे आपके उपर हावी हो सकते हैं। इसलिए किसी कार्य को करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। अपने सीनियर के साथ अच्छा व्यवहार रखें, इससे अच्छा लाभ मिलेगा।
उपाय के तौर पर कन्या राशि के जातक खासतौर पर शनिवार के दिन छाया को दान करना चाहिए। इसका मतलब हुआ कि सरसों के तेल में अपनी परछाई दिखाकर दान कर दें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के उपर शनि देव जी का प्रभाव चल रहा है क्योंकि ये शनि जी की ढैया से गुजर रहे हैं। और ऐसे में शनि का वक्री इनके जीवन में ढेर सारी मुसीबतों को और बढ़ा सकता है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो सावधानी बरतने की अधिक जरूरत है। इस समय कर्क राशि के जातकों को किसी तरह का इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए।
उपाय के तौर पर कर्क राशि के जातक को महादेव जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही सोमवार और शनिवार के दिन मंत्रों का जप करें, इससे शनि देव जी के बुरे प्रभाव दूर हो जायेंगें।

- Advertisement -

वृश्चिक राशि

मंगल के स्वामित्व वाली राशि के जातकों को शनि के वक्री के दौरान बेहद ध्यान से चलना चाहिए। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान परिवार से जुड़ी कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इनके स्वास्थ्य में भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। वाहन या भूमि खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस समय सोच समझ के फैसला लें। इस समय परिवार के साथ नोंक झोंक भी हो सकती है, इसलिए हर कार्य समझदारी और सूझ बूझ से करें।
उपाय के तौर पर वृश्चिक राशि के जातकों को रोज जो चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातक साढ़ेसाती के प्रथम चरण से गुजर रहे हैं। साथ ही 29 जून से शनि देव जी वक्री चाल चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। उधार लिया है तो किसी भी हाल में हाल ही में चुकाना पड़ेगा।
मानसिक स्वास्थ्य भी इन लोगों का इस समय खराब हो सकता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो अभी बचें।
उपाय के तौर पर इस राशि के जातकों को भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

Latest News

Share This Article