Vastu remedies: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। जिसमें दिशाओं का भी काफी ज्यादा महत्व होता है। वास्तु की माने तो हर वस्तु को एक सही दिशा में रखने से व्यक्तियों को लाभ मिलता है। जहां घर की सजावट के लिए कई तरह की मूर्तियां को रखना शुभ माना जाता हैं। ऐसे में यदि आप इन मूर्तियों को वास्तु के अनुसार रखते हैं तो आपको इस दिवाली धन लाभ के अच्छे योग भी बन सकते हैं।
इस दिशा में रखें माता लक्ष्मी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ माना गया है, क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में यदि आप धन की देवी माता लक्ष्मी की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखते हैं, तो इससे आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं। साथ ही इससे व्यक्ति के आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।
खुशहाल होगा वैवाहिक जीवन
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप अपने ड्राइंग रूम में हंस के जोड़े की मूर्ति को रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं, यह भी माना गया है कि घर में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन भी बेहद खुशहाली से बीतता है।
दूर होगी नेगेटिव ऊर्जा
हिंदू धर्म में गाय को बहुत ही पूजनीय माना जाता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रखते हैं तो इससे घर में होने वाली सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
इस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति
सनातन धर्म में कछुए का काफी विशेष महत्व होता है, इसे भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि कछुए को घर की पूरब और उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वहीं, आप ड्राइंग रूम में भी कछुए की मूर्ति भी रख सकते हैं, इससे धन में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है।