Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाते समय रखें ये बातें ध्यान, वरना हो सकती है बड़ी दिक्कत

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। मनी प्लांट भी इन्हीं में से एक है। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो अपने नाम के अनुरूप ही असर दिखाता है। लेकिन इसे सिर्फ घर में रखना ही फायदेमंद नहीं होता है। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि मनी प्लांट रखने के साथ-साथ कई अन्य बातों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े कुछ जरूरी नियमों के बारे में।

मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Also Read: ये राशियां गुस्से में ही खराब कर लेती हैं अपना काम, कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल?

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि घर में मनी प्लांट लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसकी पत्तियां कभी भी जमीन को न छूएं। घर में मनी प्लांट के तेजी से बढ़ने का मतलब है कि आप परिवार में तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, अगर इसकी बेल नीचे की ओर बढ़ती है तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसकी बेल को ऊपर की ओर बांध दें।

मनी प्लांट कभी भी किसी बाहरी व्यक्ति को न दें। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read: Vastu Tips: घर में उत्तर दिशा की ओर कहीं आप भी तो नहीं रखते ये चीजें? पड़ेगा भुगतना!

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि मनी प्लांट हमेशा सही दिशा में लगाए जाने पर ही असर दिखाता है। कहा जाता है कि इसे कभी भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। मनी प्लांट के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है।

वास्तु में हरे पौधे को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में मनी प्लांट की पत्तियां सूख रही हैं या पीली पड़ रही हैं तो इसे तुरंत हटा दें। इससे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।

ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है, इसलिए मनी प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

Also Read: इन राशियों के जातकों को आसानी से नहीं मिलती सफलता, करना पड़ता है दिन – रात मेहनत!

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow