अफ्रीका में पुरानी बाइक बेच रही Bajaj? भारत में भी होगी लॉन्च!

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Bajaj Boxer: भारतीय बाजार में एक समय छोटा इंजन वाली बाइकों को काफी ज्यादा बेचा जाता था। इसमें 100 सीसी से कम की इंजंस शामिल है। इस सेगमेंट में यामाहा आरएक्स 100, हीरो स्प्लेंडर, बजाज सीटी 100 और बजाज की तरफ से आने वाली बॉक्सर शामिल थी।

बजाज बॉक्सर (Bajaj Boxer) को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। रेट्रो लुक में आने वाली इस बाइक में बड़े हेडलैंप और लंबी सीट दी जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे इसे बंद कर दिया गया। लेकिन अब जब बजाज अफ्रीका में अपनी सबसे ज्यादा बाईकों को बेच रही है तो वहां इनकी बजाज बॉक्सर सबसे ज्यादा बिकती है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

अफ्रीका में सबसे ज्यादा बिक रही Bajaj Boxer

बजाज ने चीनी कंपनी को पीछे छोड़कर अफ्रीका का एक बड़ा टू व्हीलर मार्केट अपने नाम कर लिया है। कंपनी यहां अपनी काफी ज्यादा बाइक्स बेचती है। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा बिक्री बजाज बॉक्सर की होती है।

एक सर्वे में पता चला था कि अफ्रीका का 40% टू व्हीलर मार्केट अकेले बजाज बॉक्सर का है। कंपनी इस बाइक को काफी ज्यादा प्रमोट करती है और इसे बहुत ही कम कीमत पर बेचती है। केन्या देश में बजाज बॉक्सर बम 150 (Bajaj Boxer BM 150) को 1,14,500 केनाई रुपए में बेचा जाता है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

Bajaj Boxer की भारत वापसी!

जब बजाज बॉक्सर के अफ्रीका में बिकने की बात सामने आई थी, तब भारत में भी लोगों ने इसे लॉन्च करने की बात कही। यहां भी एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है जिसे रेट्रो बाइक्स काफी ज्यादा पसंद है।

वहीं उन्हें लंबी सीट वाली बाइक्स भी काफी ज्यादा पसंद आती है। उनके लिए फिलहाल बजाज प्लैटिना एकमात्र विकल्प है। लेकिन डेढ़ सौ सीसी सेगमेंट में बजाज बॉक्सर के आने के बाद वह इस दमदार बाइक को भी खरीद सकते हैं।

हालांकि इस भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस पर बजाज कंपनी ने कोई भी अधिकारी जानकारी नहीं दी है। फिलहाल इसे भारत में नहीं लाया जाने वाला है। लेकिन यह गर्व की बात है कि एक भारतीय कंपनी एक पूरे महादेश को अपना मार्केट बन चुकी है।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow