Hero ही क्यों अब Bajaj CT 100 भी है काफी सस्ती, देखें डिटेल

Saurav Kumar
Bajaj CT 100

Bajaj CT 100: बजाज हमेशा से किफायती बाइक बनाते आई है। हालांकि इसने अपनी असल पहचान बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) जैसी पावरफुल बाइक से बनाई थी। लेकिन बाद में इसमें भारत के आम नागरिकों के लिए भी बजाज प्लैटिना (Bajaj Platina) और CT 100 जैसी बाइक को लांच किया। आज भी बजाज प्लैटिना की डिमांड काफी ज्यादा है।

- Advertisement -

लेकिन लोग CT 100 को भूलते जा रहे हैं। यह बाइक बहुत ही खास थी। अभी भी इसे इसके लंबी सीट और माइलेज के लिए काफी पसंद किया जाता है। अगर आपको भी बेहतरीन राइड क्वालिटी वाली एक बाइक चाहिए तो सिटी हंड्रेड को देख सकते हैं। इसकी कीमत तकरीबन 70000 रुपए के आसपास है। लेकिन आप चाहे तो इसे 25 से ₹30000 में खरीद सकते हैं।

Bajaj CT 100 का माइलेज जबरदस्त

बजाज सीटी 100 में 100 सीसी का इंजन मिलता है। इस इंजन के द्वारा 8 पीएस का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। इसके अलावा यह बाइक 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी दे देती है।

- Advertisement -

हर हिसाब से देखा जाए तो यह एक अच्छी बाइक है। हालांकि बजट न होने के कारण कई बार लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। लेकिन सेकंड हैंड मार्केट में यह काफी कम कीमत पर बिकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।

Bikewale का बंपर ऑफर

बजाज सीटी 100 की कीमत सिर्फ ₹25000 है। यह 2014 मॉडल बाइक है, जिसकी कंडीशन अच्छी है। आप इसे लंबे समय तक चला सकते हैं। अगर आपको एक अच्छी बाइक चाहिए तो इसे विकल्प के रूप में देख सकते हैं। यह बाइक आपको Bikewale पर मिल जाएगी। इसे मेरठ उत्तर प्रदेश के लोकेशन से बेचा जा रहा है।

- Advertisement -

Olx पर काफी सस्ती है Bajaj CT 100

अगर आप ओएलएक्स पर जाएंगे तो यहां भी आपको बजाज सीटी 100 मिल जाएगी। यहां 2013 मॉडल यह बाइक 23800 में बिक रही है। इसकी कंडीशन भी काफी अच्छी है। हालांकि इस पर हमें कुछ स्क्रैच देखने को मिल रहा है। साइट पर दी गई जानकारी की माने तो यह एक फर्स्ट ओनर बाइक है और इसका रजिस्ट्रेशन भी कुछ सालों तक वैलिड रहने वाला है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article