Bajaj Platina 2023: हीरो स्प्लेंडर के बाद बजाज प्लैटिना का नाम भारतीय बाजार में छाया हुआ है। यह बाइक बजट में ही काफी अच्छे फीचर्स के साथ आती है। हीरो समय-समय पर अपने स्प्लेंडर को अपडेट करते रहते हैं। लेकिन बजाज प्लैटिना को बहुत ही कम अपडेट देता है। लेकिन जब भी बजाज प्लैटिना अपडेट्स के साथ आती है तो उसके फीचर्स और भी ज्यादा एडवांस हो गए होते हैं।
यह इकलौती बाइक है जिसमें आपको बजट में भी एबीएस मिलता है। इसके कारण इसे राइड करना काफी ज्यादा सुरक्षित हो जाता है। अब कंपनी ने उसे फिर से अपग्रेड करने का फैसला लिया है। नई बजाज प्लैटिना के मार्केट में आने से हीरो स्प्लेंडर को काफी ज्यादा लॉस हो सकता है। अगर आप इसके फीचर्स को विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
उसी पुरानी इंजन के साथ आएगी बाइक
बजाज प्लैटिना में वही पुराना 100 सीसी का इंजन दिया जाएगा जो ठीक-ठाक सा पावर जेनरेट कर लेता है। इसके कम पावर जेनरेट करने के कारण इसकी माइलेज काफी अच्छी होती है। माइलेज के मामले में यह हीरो स्प्लेंडर से भी काफी आगे है। यह 1 लीटर पेट्रोल में 70 से 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
इसके माइलेज के कारण ही लोगों से खरीदना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब जब इसे अपग्रेड किया जा रहा है तो उम्मीद है कि इसमें कुछ आधुनिक फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा। लोगों का मानना है कि इसमें अब ब्लूटूथ और मोबाइल कनेक्टिविटी के फीचर्स दिया जाएगा। जिसके कारण आप बाइक से जुड़ी जानकारी अपने स्मार्टफोन पर ही ले पाएंगे। उसके बाद इसमें एबीएस को कंटिन्यू किया जाएगा। इसके लुक में ज्यादा कुछ बदलाव तो नहीं लेकिन इसे अलग दिखाने के लिए थोड़े बहुत बदलाव किए जा सकते हैं।
अगर आप भी बजट में बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहद ही बेहतरीन बाइक होने वाली है। इसमें वह सभी फीचर्स देखने को मिलेंगे जिसके दम पर आप इसे लंबा चला पाएंगे। भारत में बजाज प्लैटिना की कीमत 70000 रुपए से शुरू होती है और जिसकी कीमत में यह एक अच्छा पैकेज है।