राइड करने के लिए Bajaj Pulsar N160 है जबरदस्त, अब चार रंग में मिलेगा, जानें डिटेल्स

Manoj Kumar

दोस्तों अगर आप एक ऐसी दमदार बाइक ढुंढ रहे हैं जो राइडिंग का मज़ा दोगाने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखे? तो आपके लिए बजाज ऑटो की नई 2024 पल्सर N160 एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह बाइक न सिर्फ पावरफुल परफॉर्मेंस देती है, बल्कि इसकी स्टाइलिश डिजाइन और आधुनिक फीचर्स आपको खास बना देंगे। आइए, इस आर्टिकल में हम आपको 2024 पल्सर N160 के बारे में डिटेल्स बताते है

- Advertisement -

चार कूल कलर्स और शानदार डिज़ाइन 

2024 पल्सर N160 चार आकर्षक रंगों – ब्रुकलिन ब्लैक, पोलर स्काई ब्लू, ग्लॉसी रेसिंग रेड और पर्ल मेटैलिक व्हाइट में उपलब्ध है। ग्लॉसी रेसिंग रेड बिल्कुल नया कलर ऑप्शन है, जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देता है। इसके अलावा, फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

- Advertisement -

दमदार लुक 

2024 के मॉडल में कंपनी ने गोल्डन कलर के USD फ्रंट फोर्क दिए हैं, जो बाइक के लुक को काफी हाई-एंड बनाते हैं। यह न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है, बल्कि बेहतर हैंडलिंग भी प्रदान करता है।

- Advertisement -

फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल  

आज के जमाने में फीचर्स का होना बहुत जरूरी है और बजाज इसे अच्छे से समझती है। इसीलिए 2024 पल्सर N160 में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि इसमें स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर जैसी कई जानकारियां मिलती हैं। खास बात यह है कि यह कंसोल ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाता है, जिससे आप अपनी राइड के दौरान कॉल और SMS अलर्ट ले सकते हैं, साथ ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पावरफुल इंजन और स्मूथ गियरबॉक्स  

2024 पल्सर N160 में 164.82cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,750rpm पर 15.68bhp की पावर और 6,750rpm पर 14.65Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन आपको अच्छी परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स आता है, जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग का अनुभव कराता है।

वेरिएंट्स और कीमत  

2024 बजाज पल्सर N160 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – स्टैंडर्ड और USD फ्रंट फोर्क वाला वेरिएंट। स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 1,22,959 रुपये है, वहीं USD फ्रंट फोर्क वाले वेरिएंट की कीमत 1,39,693 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article