बेस्ट 125cc बाइक जिन्हें खरीदने के लिए लगती है लाइन, देखें इनकी कीमत

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Best 125cc Bike: भारत में आज भी कंप्यूटर बाइक सबसे ज्यादा बिकती है। यही कारण है कि 125cc सेगमेंट में काफी ज्यादा बाइक आ चुकी है। अगर आप एक माइलेज के साथ पावरफुल बाइक ढूंढ रहे हैं तो यह सेगमेंट आपके लिए बेस्ट होगी। आज हम इस सेगमेंट में बिकने वाली बेहतरीन बाइक के बारे में बताने वाले है।

Hero Xtreme 125R

देश की सबसे लोकप्रिय दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटर कॉर्प में कुछ समय पहले ही एक्सट्रीम 125 बार को लांच किया है। यह कंपनी की बेस्ट लुकिंग 125 सीसी बाइक है। इसमें 124 सीसी का इंजन मिलता है जो 11 बीएचपी का पावर 10 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसकी माइलेज 66 किलोमीटर प्रति लीटर तक की है। इस बाइक की एक शोरूम कीमत 95 हजार रुपए से लेकर 99500 है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Honda SP 125

होंडा शाइन के बाद होंडा की एसपी 125 लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। हाल ही में इसके 160 सीसी वेरिएंट को भी लॉन्च किया गया है। लेकिन लोगों के बीच इसका 125cc सेगमेंट ज्यादा पॉपुलर है। यह बाइक 66 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है। इसमें 123 सीसी का इंजन मिलता है जो 10 बीएचपी का पावर और 10 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक शोरूम कीमत 86000 से शुरू होती है।

TVS Raider 125

सबसे अलग दिखने वाली राइडर को 125cc सेगमेंट में लॉन्च किया था। इस बाइक की डिमांड इतनी ज्यादा थी की इसका वेटिंग पीरियड सबसे लंबा चल रहा था। हालांकि अब यह सुधर चुका है और आप जल्दी ही से बाइक खरीद सकते हैं।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

इसमें 124cc का इंजन मिलता है जो 11 बीएचपी का पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके द्वारा 67 किलोमीटर तक का माइलेज मिल जाता है। अपने सेगमेंट की अन्य बाइक से काफी ज्यादा अलग दिखती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 95000 से शुरू होकर 1,03,000 तक जाती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow