इस Maruti 7 सीटर कार के आगे सब हैं फेल, कीमत इतनी कम की आएगा चक्कर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Eeco: भारत में काफी कार हर महीने बिकती हैं। इसमें से जब आप टॉप टेन कारों की लिस्ट निकलते हैं तो उसमें आपको मारुति ईको (Maruti Eeco) का नाम दिखता है। यह देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार है।

ज्यादा लोग इस कार के बारे में बात नहीं करते हैं। लेकिन यह एक वैल्युएबल कार है। इसे खासकर वैन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कई स्कूल और अस्पताल इसका प्रयोग करते हैं। इसके अलावा सामान ढोने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

यही सब कारण है कि एक फैमिली इस कार को नहीं खरीदती है। इसमें आपको एक फैमिली कार वाली फीलिंग नहीं आती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक बेस्ट फैमिली कार बन सकती है। इसमें 7 सीटर विकल्प होने के कारण बाद भी काफी अच्छा बूट स्पेस मिलता है।

भारत में इसकी कीमत 5.5 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें भी आपको सीएनजी का विकल्प मिल जाता है, जिससे इसकी माइलेज और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप इसे सेकंड हैंड मार्केट इसे खरीदने जाए तो उसकी कीमत और भी कम होती है। अगर आप पहली बार अपनी फैमिली के लिए कोई कार खरीदना चाह रहे हैं तो यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

Maruti Eeco है सबसे किफायती

ओएलएक्स वेबसाइट पर 2016 मॉडल मारुति ईको को 3.25 लाख में बेचा जा रहा है। यह कार अभी तक 50000 किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है। आप इसे आज ही अपने घर ला सकते हैं। यहां आपको किसी भी प्रकार की फाइनेंस सुविधा नहीं मिलेगी।

अगर आप सस्ते में मारुति को खरीदना चाहते हैं तो आपको Droom वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको 2013 मॉडल कर 2.10 लाख रुपए में मिल जाती है। इस वेबसाइट की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको फाइनेंस प्लान की सुविधा भी मिल जाती है। जिस कारण से इसे खरीदना और आसान हो जाता है।

आप आज ही Cardekho से मारुति ईको को खरीद सकते हैं। यहां 2015 मॉडल एक को 2.78 लाख में बेचा जा रहा है। यह काफी कम चली हुई कार है। इसलिए यह एक अच्छा विकल्प बन जाती है। यहां भी आपको फाइनेंस बैंक की सुविधा मिल जाएगी और आप चाहे तो इसे आज ही घर ला सकते हैं।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow