Top 3 Best Selling Bikes: साल 2023 के नवंबर महीनें में कुल 16,23,399 टू व्हीलर की सेल हुई है। जोकि एक महीनें में हुई काफी अच्छी सेल मानी जा रही है। अगर पिछले साल की बात करें तो, नवंबर 2022 में कुल 12,36,281 टू व्हीलर बिकी थी। इस आधार पर देखा जाए तो टू व्हीलर की सेल में 31.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में नवंबर 2023 की टॉप 3 बेस्ट सेलिंग बाइकों के बारे में बात करेंगे।

Hero Splendor बाइक की सेल्स डिटेल

पिछले महीनें हुई सेल के मामले में हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) बाइक टॉप पर रही है। नवंबर 2023 में इस बाइक की कुल 2,50,786 यूनिट को सेल किया गया है। अगर बात नवंबर 2022 की करें तो उस महीनें इसकी कुल 2,65,588 यूनिट बिकी थी। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी ने इसकी सेल में साल-दर-साल के हिसाब से 5.57 प्रतिशत की नेगेटिव ग्रोथ हासिल की है।

Honda Shine बाइक की सेल्स डिटेल

होंद शाइन (Honda Shine) स्पोर्टी लुक के साथ आने वाली कंपनी की एक बेहतरीन बाइक है। इसका इस लिस्ट में नंबर दूसरा है। नवंबर 2023 में इस बाइक की कुल 1,55,943 यूनिट को सेल किया गया है। अगर बात नवंबर 2022 की करें तो उस महीनें इसकी कुल 1,14,965 यूनिट बिकी थी। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी ने इसकी सेल में साल-दर-साल के हिसाब से 35.64 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

Bajaj Pulsar बाइक की सेल्स डिटेल

कंपनी की स्पोर्टी लुक वाली बाइक बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। नवंबर 2023 में इस बाइक की कुल 1,30,403 यूनिट को सेल किया गया है। अगर बात नवंबर 2022 की करें तो उस महीनें इसकी कुल 72,735 यूनिट बिकी थी। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी ने इसकी सेल में साल-दर-साल के हिसाब से 79.28 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...