युवाओं को काफी पसंद आई ये नई बाइक्स, स्पोर्ट्स लुक में पॉवर का मजा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Best Bikes Under 2 Lakh: अच्छी लुक और बेस्ट डिज़ाइन, अगर आपको भी ऐसी बाइक खरीदनी है। तो यह रिपोर्ट आपके बरे काम की है। क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको 2 लाख रुपये से कम कीमत की कुछ बाइक्स के बारे में बताएंगे। जिन्हें अपने लुक और फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है। इनका उपयोग आप लांग राइड में भी काफी आसानी से कर सकते हैं। तो चलिए कम बजट में आने वाली कुछ बेस्ट बाइक्स के बारे में जानते हैं।

Hero Mavrick 440 बाइक

कंपनी की पॉवरफुल बाइक Hero Mavrick 440 को हमने अपनी इस लिस्ट में शामिल किया है। यह बाइक 440cc इंजन के साथ आती है। जिसकी क्षमता 27bhp का अधिकतम पावर और 36Nm का पीक टॉर्क पैदा करने की है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा है। जो स्पीड को अच्छे से मैनेज करता है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

इसमें बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 मिमी और रियर में 240 मिमी की डिस्क ब्रेक दी गई है। यह बाइक ड्यूल चैनल एन्टी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये रखी गई है।

Bajaj Pulsar NS400Z बाइक

आप Bajaj Pulsar NS400Z बाइक को भी खरीद सकते हैं। जिसे अभी कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। इस बाइक में आपको स्पोर्टी डिज़ाइन मिलता है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 373.27सीसी का इंजन लगा हुआ है। जो 40Ps पावर और 35Nm टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्रेकिंग के लिए आपको ड्यूल चैनल ABS के साथ फ्रंट में 320मिमी और रियर में 230मिमी का डिस्क ब्रेक मिलता है। यह बाइक 1.85 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मौजूद है।

TVS Ronin बाइक

TVS Ronin कंपनी की पॉपुलर बाइक है। जिसमें 225.9cc का इंजन लगाया गया है। इस बाइक का इंजन 20.40Ps का पावर और 19.93Nm का टॉर्क बनाता है। यह बाइक 120kmph की टॉप स्पीड से चल सकती है। इसे 1.49 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow