Skoda Slavia के लोअर वेरिएंट पर 94 हजार की छूट, सही मौके पर खरीदें सेडान

Saurav Kumar
Skoda Slavia

2024 Skoda Slavia Update: साल 2022 में पहली बार स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। ऐस में अब कंपनी ने अपनी इस कार में नया अपडेट दिया है। इसके साथ ही इस कार की शुरूआती कीमत में 94 हजार रुपये तक कि कमी कर दी गई है। अब यह कार आपको 10.69 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत पर मिलेगी। इस कार के टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 18.69 लाख रुपये है।

- Advertisement -

2024 Skoda Slavia इंजन की डिटेल्स

स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) के नए वेरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें आपको पहले की ही तरह 1.0-लीटर का TSI पेट्रोल इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 114 bhp पावर जेनरेट करने की है। इसमें विकल्प के तौर पर आपको 1.5-लीटर TSI इंजन भी मिलता है। जो 148 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी इसके बेस क्लासिक वेरिएंट में 1.0-लीटर इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध कराती है। इसके माईलेज की बात करें तो उसमें आपको लगभग 18.73 kmpl से लेकर 20.32 kmpl तक का माईलेज मिल जाता है।

2024 Skoda Slavia में बदलाव

कंपनी ने नई स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) में एलईडी  डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ हैलोजन हेडलाइट्स दिए हैं। जो इसके लुक को काफी आकर्षक बना देते हैं। इसके अलावा इसके स्टील व्हील्स में व्हील कवर लगाए गए हैं। कंपनी की इस कार में आपको मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील के साथ ही रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं।

- Advertisement -

2024 Skoda Slavia के आधुनिक फीचर्स

इसमें आपको 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जो वायर्ड एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो फीचर के साथ आती है। कंपनी ने अपनी इस कार के सेफ्टी पर काफी ध्यान दिया है। इसके लिए इसमें थ्री-प्वाइंट सीट बैल्टस, 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटर और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

Share This Article