Tata अपनी Electric Cars पर दे रही डिस्काउंट, मौके का फायदा उठा बचाएं अपने पैसे

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Discount on Tata EVs: मार्च 2024 में अपनी बिक्री में इजाफा करने के लिए कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट उपलब्ध करा रही हैं। जिसमें टाटा मोटर्स भी शामिल हो गई है। कंपनी अपनी पंच ईवी को छोड़कर अपने पूरे ईवी रेंज पर इस महीनें आकर्षक छूट ऑफर कर रही है। कंपनी अपने 2023 के स्टॉक को खत्म करना चाहती है। हालांकि नेक्सन ईवी और टियागो ईवी के कुछ नए 2024 मॉडल पर भी बेनिफिट्स उपलब्ध कराए गए हैं।

प्री-फेसलिफ्ट Tata Nexon EV पर ऑफर

प्री-फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) के अनसोल्ड 2023 यूनिट्स पर कंपनी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है। आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्राइम पर कंपनी 2.30 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा इसपर 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

नेक्सन ईवी मैक्स की बात करें तो इसपर आपको 2.65 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल जाता है। इस ऑफर का लाभ आप स्टॉक की उपलब्धता तक उठा सकते हैं।

नेक्सन ईवी प्राइम और मैक्स वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने टाटा नेक्सन प्राइम में 30.2kWh बैटरी पैक लगाया है। जिसके साथ 129hp का इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ा गया है। कंपनी की इस एसयूवी में आपको ARAI द्वारा सर्टिफाइड 312 किलोमीटर का रेंज मिलता है। अब बात नेक्सन ईवी मैक्स की करें तो इस एसयूवी में 40.5kWh बैटरी के साथ 143hp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

इसमें कंपनी ARAI द्वारा सर्टिफाइड 437 किलोमीटर का रेंज ऑफर करती है। कंपनी 2023 टाटा नेक्सन ईवी के सभी वेरिएंट पर 50,000 रुपये का ग्रीन बोनस दे रही है। वहीं 2024 मॉडल पर 20,000 रुपये का ग्रीन बोनस उपलब्ध करा रही है।

Tata Tiago EV और Tata Tigor EV पर डिस्काउंट

कंपनी MY2023 टाटा टियागो ईवी पर 65,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। वहीं इसके 2024 मॉडल पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध करा रही है। अब बात टाटा टिगोर ईवी की करें तो 2023 टाटा टिगोर ईवी पर आपको कुल 1.05 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल जाता है।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow