Fiat Cars: भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर दुनिया के हर कार कंपनियों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यह काफी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसी को देखते हुए सभी कंपनियां भारत में निवेश करना चाह रही हैं। कई कंपनियों ने भारत में संभावनाओं को तलाश कर अपने आप को स्थापित भी कर लिया है और अब खुद के व्यापार को बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं। इसमें बहुत बड़े ब्रांड है जो कुछ सालों पहले तक भारत में नहीं थे। लेकिन अब उनकी कारें यहां देखी जाती हैं। लेकिन इसमें कुछ ऐसी ब्रांड भी शामिल हैं जिन्होंने भारत छोड़ दिया है।
इन्हीं ब्रांड में से एक का नाम Fiat का भी है। फिएट में भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर की शुरुआत देखी है। शायद आपके दादा जी के पास भी फिएट की कार ही होगी। लेकिन अभी यह कंपनी भारत से उठ चुकी है। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट की माने तो यह कंपनी वापसी करने जा रही है। हालांकि इस पर आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान नहीं दिया गया है। लेकिन मीडिया में आ रही खबरों की माने तो फिएट इलेक्ट्रिक सेगमेंट में वापसी कर सकती है। भारत का इलेक्ट्रिक सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसी में इस कंपनी को अपना भविष्य भी दिख रहा है।
आपको शायद पता नहीं हो लेकिन Stellantis कई कर कंपनियों के साथ मिलकर बनी एक प्रमुख कंपनी है। इसने भारत में Citroen और Jeep को अपनी एक अलग पहचान दिलाई है। हालांकि यह दोनों कंपनी स्टेनलेस के ही भाग हैं। और Fiat भी इसी कंपनी का हिस्सा है।अब Citroen अपनी एक दमदार एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है।
कई ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय कस्टमर में आज के समय कंपैक्ट एसयूवी काफी ज्यादा प्रचलित हो रही है और फिएट को भी इस बात का अंदाजा है। इसलिए कंपनी इसी सेगमेंट में खुद को स्थापित करने वाली है। पिछले महीने देश भर में 41000 कंपैक्ट एसयूवी बिकी है और यह आंकड़ा काफी ज्यादा है। फिएट भारत में आएगी या नहीं इस पर आधिकारिक सूचना तो नहीं मिली है लेकिन अगर यह कंपनी यहां आ जाती है तो प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। Fiat के इंजंस बहुत ही जबरदस्त होते हैं और सालों साल तक बिना किसी खराबी के चलते हैं। वही उनके पीछे और समय के साथ काफी ज्यादा एडवांस हो गए हैं इसीलिए भारत में यह काफी अच्छे विकल्प साबित होंगे