Anand Mahindra SUV Safety Issue: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बीते दिनों एक बेहद ही अलग खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा के साथ-साथ 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि यह एफआईआर बहुत ही पहले हो चुका था। लेकिन अब यह फिर से खबर में है।
उस व्यक्ति ने कहा है कि उसने अपने बेटे को महिंद्रा स्कार्पियो (Mahindra Scorpio) गिफ्ट में दी थी और जनवरी 2022 को सड़क दुर्घटना में उसके बेटे की मौत हो गई। इसी मामले के चलते उसने महेंद्र आनंद महिंद्रा सहित 12 अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाया है। अब जाकर महिंद्रा की तरफ से भी इस पर अपनी आधिकारिक बयान जारी कर दी गई है।
यह है पूरा मामला
जब पुलिस से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित का नाम राजेश है। उन्होंने अपने इकलौते बेटे अपूर्व मिश्रा को स्कॉर्पियो गिफ्ट में दी थी। पिछले साल 14 जनवरी 2022 को वह अपने दोस्तों के साथ लखनऊ से कानपुर लौट रहा था। कोहरे की वजह से उसकी एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई और इस हादसे में अपूर्व की मौत हो गई।
इस हादसे के बाद जहां से गाड़ी खरीदी गई थी उस तिरुपति ऑटोमोबाइल्स से संपर्क किया गया। 29 जनवरी 2022 को वह गाड़ी लेकर शोरूम भी गए। उन्होंने आरोप लगाया की सीट बेल्ट लगे होने के बावजूद भी एयरबैग नहीं खुला और यह एक धोखा है जिसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई।
राजेश ने महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा समेत 12 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। उन्होंने फिर में कहा है कि महिंद्रा वाहनों की सुरक्षा सुविधाओं को लेकर झूठे आश्वासन देता हैं और महिंद्रा पर यही आरोप लगाया गया है। उनका बेटा सीट बेल्ट पहना हुआ था फिर भी एयरबैग नहीं खुला जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
कंपनी का आया बयान
मामले को लेकर कंपनी ने भी आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला 18 महीने से अधिक पुराना है और एफआईआर जनवरी 2022 में कराई गई थी। उन्होंने कहा है कि वह इस बात की पुष्टि करते हैं कि 2020 में निर्मित स्कॉर्पियो S9 (Mahindra Scorpio N) वेरिएंट में एयरबैग लगे हुए थे। हालांकि जब कंपनी ने इस मामले की जांच की तो उसमें एयरबैग में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं पाई है। यह एक रोल ओवर केस था।
जिसके कारण एयरबैग नहीं निकला। हालांकि अगर किसी भी प्रकार का सहयोग करना हुआ तो हमारे अधिकारी सहयोग करेंगे। अगर आपको रोलओवर कैसे के बारे में नहीं पता तो आपको बता दो यह ऐसी घटना को कहते हैं जिसमें गाड़ी किसी भी चीज से टकराकर घूमते हुए क्षतिग्रस्त हो जाती।