Tata की सेफेस्ट SUV Nexon पर भारी छूट, ऑफर खत्म होने से पहले खरीदें कार

Saurav Kumar
Tata Nexon

Tata Nexon: टाटा मोटर्स की एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां मौजूद हैं। जिसमें टाटा नेक्सन (Tata Nexon) भी शामिल है। कंपनी ने साल 2017 में पहली बार अपनी इस एसयूवी को बाजार में लॉन्च किया था। वहीं बीते 7 सालों में इसकी सेल का आंकड़ा 7 लाख यूनिट्स को भो पार कर गया है। अब कंपनी की तरफ से इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

- Advertisement -

बेस्ट सेलिंग एसयूवी Tata Nexon

आपको बता दें कि इन 7 सालों में कंपनी ने कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल की है। जैसे टाटा नेक्सन (Tata Nexon) 2021 से 2023 तक लगातार तीन सालों में देश की सबसे ज्यादा सेल होने वाली एसयूवी रही है। इसके अलावा 2018 में ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली यह पहली भारतीय एसयूवी बनी थी।

Tata Nexon की सेफ्टी

अभी फरवरी 2024 में ही नई जनरेशन नेक्सन को भी अपडेटेड 2022 प्रोटोकॉल के तहत हुई टेस्टिंग में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा नेक्सन ईवी को भी इसी महीने भारत-एनसीएपी से 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई है। आपको बता दें कि नेक्सन एसयूवी पेट्रोल और डीजल के अलावा इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी बाजार में आती है। इसकी बिक्री में कंपनी ने साल दर साल के हिसाब से काफी व्रिधि दर्ज की है। अब साल 2022 से 2023 की ही बात करें तो इन दो सालों में कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के 3 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स को सेल कर दिया है।

- Advertisement -

Tata Nexon साल दर साल सेल

Tata Nexon- 1 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा- अगस्त 2019 (25 महीनों में किया हासिल)

Tata Nexon- 2 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा- मई 2021 (20 महीनों में किया हासिल)

- Advertisement -

Tata Nexon- 3 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा- मार्च 2022 (10 महीनों में किया हासिल)

Tata Nexon- 4 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा- अक्टूबर 2022 (7 महीनों में किया हासिल)

- Advertisement -

Tata Nexon- 5 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा- अप्रैल 2023 (6 महीनों में किया हासिल)

Tata Nexon- 6 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा- दिसंबर 2023 (8 महीनों में किया हासिल)

Tata Nexon- 7 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा- जुलाई 2024 (7 महीनों में किया हासिल)

Share This Article