Harley Davidson की मोटरसाइकिल का नाम सुनते ही राइडिंग का एक अलग ही एहसास होता है। अगर आप भी Harley Davidson खरीदने का सोंच रहे हैं तो ये सही वक्त है। कंपनी अपनी सबसे अफॉर्डेबल बाइक X440 पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। तो चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में और इसके तीनों वैरिएंट्स की खासियत के बारे में पूरी जानकारी।

Harley Davidson X440 के डिस्काउंट

Harley Davidson अपनी X440 मोटरसाइकिल पर 15,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट मिड-स्पेक वैरिएंट पर मिल रहा है, जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.45 लाख रुपए हो गई है। इस ऑफर का फायदा आप 15 अगस्त तक उठा सकते हैं। X440 का डिजाइन पुराने जमाने की Harley Davidson XR1200 से मिलता जुलता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Royal Enfield की नई Guerilla 450 से होगा।

Read More-MAHINDRA करने जा रही धमाका, 3 एसयूवी जल्द होंगी लॉन्च, फीचर्स सुन चकराया दिमाग

IAS Interview Questions: दुनिया का पहला नोट किस देश में छपा था? 90% लोगों को नहीं पता होगा सही जवाब

Harley Davidson X440 डेनिम वैरिएंट

Harley Davidson X440 Denim Variant jpg

Harley-Davidson X440 का डेनिम वैरिएंट बेस मॉडल है। यह मस्टर्ड डेनिम कलर थीम के साथ आता है। इसमें LED हेडलाइट मिलती है लेकिन S ट्रिम की तरह 3D लोगो की जगह फ्यूल टैंक पर स्टीकर मिलते हैं। इसमें ट्यूब-टाइप टायर वाले स्पोक व्हील हैं और TFT स्क्रीन मिलती है, लेकिन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं है।

Harley Davidson X440 विविड वैरिएंट

Harley Davidson X440 jpg

Harley Davidson के X440 सीरीज का दूसरा वैरिएंट विविड है। इसमें एलॉय व्हील्स और 3D बैजिंग के बजाय स्टीकर्स मिलते हैं। व्हील्स में डायमंड-कट फिनिश नहीं है। इसमें भी डेनिम मॉडल की तरह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की कमी है। यह दो कलर ऑप्शन- डार्क सिल्वर और थिक रेड में उपलब्ध है।

Harley Davidson X440 एस वैरिएंट

Harley Davidson X440 S 1 jpg

Harley Davidson के X440 का S वैरिएंट टॉप-स्पेक ट्रिम है। इसमें सभी फीचर्स शामिल हैं जैसे मैट ब्लैक पेंट स्कीम, ऑरेंज हाइलाइट्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक TFT स्क्रीन, नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल एक्सेप्ट और रिजेक्ट, फोन बैटरी स्टेटस, मिस्ड कॉल अलर्ट, मैसेज अलर्ट और नेटवर्क स्ट्रेंथ जैसी कई डिटेल्स। ब्रॉन्ज-फिनिश इंजन केसिंग और डायमंड-कट फिनिश एलॉय भी इसमें शामिल हैं।

Read More-MAHINDRA करने जा रही धमाका, 3 एसयूवी जल्द होंगी लॉन्च, फीचर्स सुन चकराया दिमाग

IAS Interview Questions: दुनिया का पहला नोट किस देश में छपा था? 90% लोगों को नहीं पता होगा सही जवाब

अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश मोटरसाइकिल खरीदने का सोच रहे हैं तो Harley Davidson X440 एक बेहतरीन विकल्प है। इस समय चल रहे डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाकर आप इस बाइक को और भी अफोर्डेबल कीमत में खरीद सकते हैं। लेकिन याद रखें यह ऑफर केवल 15 अगस्त तक ही मान्य है। तो देर न करें जल्दी से अपने नजदीकी Harley Davidson डीलरशिप पर जाएं और इस शानदार ऑफर का फायदा उठाएं।

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....