Hero Splendor Plus: हीरो स्प्लेंडर प्लस एक काफी अच्छी बाइक है। अगर आप इसे लंबे समय तक चलना चाहते हैं तो यह आपका साथ देगी। इसमें लगाने 99 सीसी का इंजन बहुत ही रिफाइन है।
इसके जरिए काफी अच्छी माइलेज भी मिलती है। यह 9 पीएस का पॉवर और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है और इसके द्वारा 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। अगर आप अभी एक नई हीरो स्प्लेंडर प्लस खरीदने जाएंगे तो यह आपको ₹65000 से लेकर 75000 की एक्स शोरूम कीमत पर मिलती है।
आपके शहर के हिसाब से इस पर अलग-अलग टैक्स लगा
सकता हैं, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़ जाती है। अगर आपके पास इतने पैसे नहीं है तो आप सेकंड हैंड हीरो स्प्लेंडर प्लस खरीद सकते हैं।
सेकंड हैंड बाइक के फायदे और नुकसान
सेकंड हैंड बाइक के अपने फायदे और नुकसान है। बात करें नुकसान की तो पुरानी होने के कारण इसके पार्ट्स के खराब होने के चांस बढ़ जाता हैं। इसके अलावा अगर आप एक झर झर बाइक खरीद लेते हैं तो यह आपके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा।
वही बात करें फायदे की तो यह आपको बहुत ही कम कीमत पर मिल जाती है। वहीं अगर आप जांच परख कर एक अच्छी बाइक खरीदते हैं तो यह आपको नए जैसा ही परफॉर्मेंस देती है। इसीलिए जब भी पुरानी बाइक खरीदें तो टेस्ट राइड करके इसकी जांच अवश्य करें।
Hero Splendor की सस्ती है कीमत
अब अगर आपको हीरो स्प्लेंडर प्लस की सस्ती मॉडल खरीदनी है तो कई वेबसाइट उपलब्ध है। Droom वेबसाइट पर 2014 मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत ₹15000 रखी गई है। यह बाइक काफी ज्यादा चली हुई है। लेकिन इसके साथ आपको ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स और इंश्योरेंस मिल जाएगा। आप आज ही दिल्ली लोकेशन पर इस खरीद सकते हैं।
Olx पर बिक रही Hero Splendor
ओएलएक्स पर भी आपको 2012 मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस मिल जाएगी। इसकी कीमत ₹12000 रखी गई है। इसकी कंडीशन भी ठीक-ठाक सी है। आप इसकी जांच पड़ताल करके इसे खरीद सकते हैं।
यह बाइक काफी ज्यादा सस्ती है और अगर उनकी कंडीशन अच्छी हुई तो लंबे समय तक यह आपका साथ दे सकती है। यह भी दिल्ली एनसीआर की लोकेशन पर बिक रही है।
सूचना:- Timesbull यहां दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। अगर आपको यह ऑफर्स अच्छे लगे हैं तो साइट पर जाकर पूरी जानकारी अवश्य लें।