Hero Splendor Plus: भारत में हीरो स्प्लेंडर बाइक का पर्यायवाची बन चुका है। जैसे हम पेस्ट के बजाय कोलगेट कहते हैं। वैसे ही हम बाइक्स की जगह हीरो स्प्लेंडर का प्रयोग करते हैं।
खासकर ग्रामीण भारत में लोग हीरो स्प्लेंडर को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। शहर में भी जो लोग काफी ज्यादा ट्रैवल करते हैं उनके लिए हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) एक अच्छी बाइक है। आजकल के युवा जो स्पोर्ट्स बाइक पर शिफ्ट हो गए हैं। उन्हें हीरो स्प्लेंडर की लिगसी के बारे में पता नहीं है।
यह एक ऐसी बाइक है जो कम पैसे में अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है। अभी इसकी कीमत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। अब यह 65 से 75000 की एक्स शोरूम कीमत पर आती है।
लेकिन एक समय यह 50 से 55000 में मिल जाती थी। लेकिन आज इतनी ज्यादा कीमत पर मिलने के बावजूद भी यह देश की बेस्ट सेलिंग बाइक है। हालांकि अगर आप इसे इस कीमत पर नहीं खरीदना चाहते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप सेकंड हैंड हीरो स्प्लेंडर भी खरीद सकते हैं।
हालांकि जब भी यह स्टॉक में आती है तो तुरंत बिक जाती है। इसीलिए इसे खरीदना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन आप चाहे तो ऑनलाइन जाकर इस बाइक को खरीद सकते हैं।
यूज्ड Hero Splendor की सबसे अच्छी कीमत
Droom वेबसाइट पर आपको हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor Plus) का रेड ब्लैक एडिशन मिल जाएगा। यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत बाइक है। इस 2015 मॉडल बाइक की कीमत ₹35000 रखी गई है। यह अभी तक 25000 किलोमीटर चल चुकी है। दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर मिल रही है बाइक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।
बाइक देखो पर भी हीरो स्प्लेंडर का 2012 मॉडल ₹22000 में बिक रहा है। इसे आप लखनऊ की लोकेशन पर खरीद सकते हैं। यह बाइक भी काफी ज्यादा चली हुई है। हालांकि इसकी कंडीशन अच्छी बताई जा रही है। आप चाहे तो कुछ सालों तक इस प्रयोग में ला सकते हैं। इसके बाद इसका रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो जाएगा।