New Hero Splendor: भारत की बेस्ट सेलिंग बाइक हीरो स्प्लेंडर की डिमांड दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। कंपनी को भी यह पता है इसलिए इसके स्पोर्ट्स एडिशन को लॉन्च करने का फैसला लिया जा रहा है। हालांकि कंपनी के तरफ से इस पर आधिकारिक जानकारी तो नहीं आई है। लेकिन कई मीडिया एक्सपर्ट का मानना है कि इसके स्पोर्ट्स एडिशन को लांच किया जाएगा।
हीरो इन स्पोर्ट्स बाइक पर काफी ज्यादा ध्यान दे दिया है। करिज्मा (Hero Karizma XMR) और हार्डली डेविडसन (Harley Davidson X440) की बाइक को लांच कर कंपनी ने बता दिया कि वह भी अब स्पोर्ट्स बाइक बना सकते हैं। वही ऐसे बाइक्स की डिमांड भारत में काफी ज्यादा बढ़ गई है।
इसलिए स्प्लेंडर जैसे बड़े नाम को कंपनी सपोर्ट सेगमेंट में ला सकती है। इसके फीचर्स काफी ज्यादा अपडेट किए जाएंगे और यह करिज्मा वाले सेगमेंट में आ सकती है। जब से यह खबर बाहर आई है ग्राहकों को इंतजार है कि जल्द हीरो इसे आधिकारिक कर दे, जिससे वह स्प्लेंडर भारत का इंतजार कर सके।
कंपनी का मानना है की XTec वाले फीचर्स को अगर स्पोर्ट्स बाइक में दिया जाए तो इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। इसमें आरामदायक सीट और जबरदस्त लुक ऑफर किया जाएगा। 200 सीसी या फिर उससे ज्यादा की पावर वाले इंजन के साथ आने वाली यह बाइक माइलेज तो नहीं देगी। लेकिन इसका राइडिंग एक्सपीरियंस अन्य सभी बाइकों में ज्यादा अच्छा होने वाला है।
स्पोर्ट्स एडिशन में लॉन्च होकर हीरो स्प्लेंडर अपने लिगसी को आगे बढ़ाने वाली है। इसकी कीमत काफी कम होगी इसीलिए इसकी डिमांड बढ़ने की आशंका लगाई जा रही है। हीरो करिज्मा (Hero Karizma) की कीमत भी अपने सेगमेंट के हिसाब से इतनी ज्यादा नहीं है। लेकिन फिलहाल इसकी डिलीवरी बहुत ही स्लो है।
इसलिए ग्राहक इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि हीरो स्प्लेंडर के साथ ऐसा नहीं होगा। पुराने बेस पर ही बनी इस बाइक का प्रोडक्शन तेजी से किया जाएगा और इसकी डिलीवरी भी जल्द से जल्द शुरू हो जाएगी। अब देखना होगा कि कंपनी कब नई हीरो स्प्लेंडर स्पोर्ट्स (Hero Splendor Sports) एडिशन को लॉन्च करती है।