Honda Activa: कुछ ही दिनों में दिसंबर का महीना खत्म हो जाएगा और इसी के साथ खत्म हो जाएगा 2022। 2023 की शुरुआत में अगर आप अपने घर खुशियां लाना चाहते हैं तो फिर आज का यह आर्टिकल आपको खुश कर सकता है। होंडा एक्टिवा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है और इसे खरीदने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं।

होंडा एक्टिवा का परफॉर्मेंस और इंजन लोगों को काफी पसंद आता है यही कारण है कि कई महीनों से देश की बेस्ट सेलिंग स्कूटर है। अभी के समय इसकी कीमत ₹84,235 है, जो ऑन रोड आते आते ₹95,000 की हो जाती है। जैसा कि हम सभी को पता है कि भारत में आज के समय बड़ा तबका मिडिल क्लास से आता है।

इस तरह के लोग इस कीमत पर स्कूटर नहीं खरीद पाते इसीलिए उनके लिए आज यह तरीका काफी काम आने वाला है। आज हम बताएंगे कि कैसे सिर्फ ₹7000 में होंडा एक्टिवा खरीदी जा सकती है।

Honda Activa का सबसे आसान फाइनेंस प्लान

होंडा एक्टिवा को खरीदने के लिए आपको सबसे पहले इसके डीलरशिप पर जाना होगा और आप यहां 7000 की डाउन पेमेंट पर यह बाइक खरीद सकते हैं। बाकी की बची राशि को बैंक लोन के रूप में फाइनेंस करेगी और इस पर आपको 9.7% का वार्षिक ब्याज देना होगा।

यह लोन आपको 3 वर्ष के लिए दी जाएगी। इसी दौरान आपको राशि का भुगतान करना होता है। यह आज के समय बहुत ही आसान तरीका है जिससे आप स्कूटर खरीद सकते हैं होंडा एक्टिवा की माइलेज भी काफी शानदार है। यह 1 लीटर पेट्रोल में 60 किलोमीटर तक का रेंज देती है। इसमें कुछ खास फीचर्स तो नहीं मिलते लेकिन इसकी परफॉर्मेंस अन्य सभी स्कूटर से काफी दमदार है।

फीचर्स के नाम पर इस स्कूटर में एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ बाहर के तरफ टैंक फिलर और चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलाइट और हैलोजन इंडिकेटर्स मिल जाते हैं।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...