Honda Shine 100: एक समय ऐसा भी था जब हीरो होंडा साथ मिलकर बाइक्स बनाया करते थे और दोनों को इससे काफी ज्यादा मुनाफा भी होता था। लेकिन पिछले दशक इन दोनों कंपनियों ने अपना रास्ता अलग कर लिया।

इसके बाद से हीरो ने काफी ज्यादा ग्रोथ हासिल की है। इसके हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स और पैशन देश की बेस्ट बाईक्स में से एक है। वही होंडा एसपी शाइन 125 भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में दूसरे स्थान पर रहती है।

लेकिन सेल के मामले में अभी भी होंडा स्प्लेंडर की बराबरी नहीं कर पा रही है। इसी को देखते हुए कंपनी ने पिछले साल नई साइन हंड्रेड को लांच किया था। यह स्प्लेंडर लेवल की बाइक है जिसे स्प्लेंडर से सस्ते में बेचा जा रहा है।

Honda Shine 100 है काफी बेहतरीन

Honda Shine 100 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। जिसमें 99 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 8 पीएस का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर स्प्लेंडर के बराबर की है।

लेकिन होंडा का इंजन होने के कारण इसका परफॉर्मेंस थोड़ा बेहतर है। इसी परफॉर्मेंस के कारण यह बाइक 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है। लेकिन इसकी खासियत इसकी कीमत है। जहां स्प्लेंडर 70 से 75000 की एक्स शोरूम कीमत पर आती है। वही यह 65000 में ही मिल रही है। प्राइस का एडवांटेज होने के कारण लोग इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं।

Hero Splendor को कड़ी टक्कर

हालांकि जहां यह स्प्लेंडर से मात खा जाती है। वह है इसके फीचर्स हीरो स्प्लेंडर एक्सट्रैक्ट मॉडल में काफी एडवांस फीचर दिए गए हैं। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और यूनीक स्टाइल मिल जाता है।

इसके उलट होंडा शाइन 100 में वही एनालॉग स्पीडोमीटर मिलता है जो हमें पहले के बाइक्स में दिखा करते थे। इसके अलावा इसमें कुछ भी एडवांस फीचर नहीं दिया गया है। यह भी एक कारण है कि इसकी कीमत कम है।

लेकिन जिन्हें भी एक परफॉर्मेंस बाइक चाहिए वह होंडा शाइन 100 को खरीद सकते हैं। इसका इंजन और माइलेज काफी बेहतरीन है। असल मायने में यह हीरो स्प्लेंडर को कड़ी टक्कर दे सकती है।

राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है।...