Honda Shine 100: होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया की कम्युटर बाइक सेगमेंट में मौजूद बाइक होंडा शाइन 100 (Honda Shine100) को अपने परफॉरमेंस के लिए पसंद किया जाता है। बाजार में यह बाइक हीरो एचएफ 100 (Hero HF100), हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) और बजाज प्लेटिना 100 (Bajaj Platina 100) जैसी बाइक्स को टक्कर दे रही है। अगर आपको योजना भी कंपनी की इस बाइक को अपना बनाने की है। तो इस रिपोर्ट में आप डिटेल से इस बाइक के बारे में जान सकते हैं।

Honda shine 100 इंजन डिटेल्स

कंपनी की इस बाइक में आपको एकदम नया 99.7 सीसी का इंजन मिलता है। यह फ्यूल-इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित एक सिंगल सिलेंडर इंजन है और 7.61hp का अधिकतम पॉवर के साथ ही 8.05Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इस बाइक के साथ आपको 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। जो इसके स्पीड को काफी अच्छी तरह से मैनेज करता है।

Honda shine 100 का ब्रेकिंग सिस्टम

होंडा शाइन 100 (Honda Shine100) बाइक का निर्माण डायमंड-टाइप फ्रेम पर किया गया है। कंपनी ने इसे काफी आकर्षक लुक में डिज़ाइन किया है। इस बाइक में आपको टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर बेहतर सस्पेंशन के लिए मिल जाता है। वहीं कंपनी इसके दोनों व्हील में बेहतर ब्रेकिंग के लिए ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन उपलब्ध कराती है।

Honda shine 100 के फीचर्स

कंपनी की इस बाइक का वजन 100 किलोग्राम से भी कम है। इसकी सीट की ऊंचाई 786 mm है और कंपनी इसमें 168 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस उपलब्ध कराती है। इसके फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसमें सिंपल हैलोजन हेडलाइट के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर उपलब्ध कराती है।

इसके अलावा इसमें आपको कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम, फ्यूल-इंजेक्शन और ऑटो-चोक सिस्टम देखने को मिल जाती है। इस बाइक की बाजार में शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 64,900 रुपये है। अगर कम बजट में आप कोई बाइक लेना चाहते हैं। तो एक बार इसे देख सकते हैं।

राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है।...