कमाल की बाइक Honda Shine 125 खरीदने पर जेब नहीं होगी खाली, जानें कीमत

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Honda Shine: देश के कम्युटर बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक की काफी पॉपुलैरिटी है। कंपनी की इस बाइक में आपको स्पोर्टी डिज़ाइन के अलावा जबरदस्त परफॉरमेंस और काफी आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में कंपनी काफी पॉवरफुल इंजन उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर आपको यह बाइक खरीदनी है। तो पहले इसके बारे में अच्छे से जान लीजिए।

Honda Shine 125 बाइक का इंजन

अगर बात होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक के इंजन की करें तो इसमें आपको सिंगल सिलेंडर वाला 123.94cc का इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 10.74Ps का अधिकतम पावर और 11Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है। इस बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक आता है। इसमें कंपनी 55kmpl तक का माईलेज भी देती है।

Honda Shine 125 बाइक प्राइस

होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक 79,800 रुपये से 83,800 रुपये की कीमत पर बाजार में आती है। लेकिन इसे इससे कम कीमत पर भी खरीदा जा सकता है। कई सेकेंड हैंड टू व्हीलर का ऑनलाइन व्यपार करने वाली वेबसाइट, शाइन बाइक पर काफी शानदार ऑफर दे रही हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको Olx वेबसाइट पर मिल रहे ऑफर के बारे में बताएंगे।

Honda Shine बाइक पर ऑफर

Olx वेबसाइट पर 2015 मॉडल होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक की बिक्री हो रही है। इस ग्रे कलर की बाइक को 68,000 किलोमीटर तक चलाया गया है और काफी अच्छी तरह से मेन्टेन करके रखा गया है। इस बाइक को आप 25,000 रुपये में यहाँ से खरीद सकते हैं।

होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक के 2015 मॉडल को।Olx वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है। 50,000 किलोमीटर चली यह बाइक अच्छी कंडीशन में है और यहाँ पर 30,000 रुपये में मिल रही है। कम बजट में यह बाइक आपके लिए काफी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। अगर आपको इसे खरीदना है। तो यह एकदम सही डील है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow