Honda Unicorn 160: भारत में आज भी सबसे ज्यादा कमयूटर बाइक्स बिकती हैं। यही कारण है कि 100 सीसी की हीरो स्प्लेंडर प्लस के 2 लाख से भी ज्यादा यूनिट हर महीने बिक जाते हैं। लेकिन अगर आप अपनी बजट को थोड़ा और बढ़ा लें तो उसमें 150cc से 160cc तक की बाइक आ सकती है। आज इस खबर में हम आपको देश में बिक रही सबसे सस्ती 160cc के बाइक के बारे में बताएंगे। इस पर आपको बहुत ही कम खर्च आने वाला है। क्योंकि इसे होंडा बनाती है।
यह भी पढ़ें:-आज खरीदें Honda Shine, देने होंगे सिर्फ 15 से 20 हजार रूपय, पढ़ें ऑफर
आज जिस बाइक के बारे में बात होने वाली है उसका नाम होंडा यूनिकॉर्न (Honda Unicorn) है। आप सब में से ज्यादातर ने इसका नाम सुना होगा। लेकिन सड़क पर यह बहुत ही कम देखने को मिलती है। इस बाइक की कीमत ₹1,05,037 है। इसमें स्टाइलिश लुक के साथ बेहतरीन फीचर्स और माइलेज भी देखने को मिलता है। यह एक परफॉर्मेंस बाइक है।
बात अगर इसकी डिजाइन की करे तो यह बहुत ही प्रीमियम लुक के साथ आती है। इसका फ्रंट काउल बहुत ही आरामदायक है। इसमें बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है जिस पर होंडा का 3D लोगो लगाया गया है। इसके पीछे की तरफ सिग्नेचर टेल लैंप दिए गए हैं। इसके फीचर्स में स्टाइलिश इंस्ट्रूमेंट, पैनल क्रोम वाले साइड कवर, इंजन स्टॉप स्विच, मोनोशॉक सस्पेंशन, कंफर्टेबल सीट लंबा व्हीलबेस और शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल है।
यह भी पढ़ें:-खरीदें Bajaj Platina जैसी माइलेज बाइक सिर्फ 20 हजार में, मिलेगा कई अन्य ऑफर्स का फायदा
Honda Unicorn का माइलेज
हौंडा अपने यूनिकोड (Honda Unicorn) में 162.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन देती है। यह इंजन आपको 12 पीएस का पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो इसे काफी स्मूथ चलाने में मदद करती है। इसमें एक साधारण टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसका फ्रंट डिस्क 240mm का और पीछे का ड्रम ब्रेक 130mm का है। बाइक में आपको सिंगल चैनल एबीएस भी मिलता है। यह 1 लीटर पेट्रोल में 60 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है। इसका सीधा मुकाबला Bajaj Pulsar 150, TVS Apache RTR 160 और Bajaj Avenger 160 Street के साथ होता है।