नई दिल्ली: Upcoming Car Launching In 2023: ऑटो बाजार में नई कारोंकी धूम मची हुई है। वहीं 2023 में ऑटो इंडस्ट्री में हलचल मच सकती है। दरअसल अगले साल एक से बढ़कर एक कार लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। अगर आप कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो कुछ समय के अगले साल का इंतजार का लीजिए। चलिए आपको 4 कारों के बारे में बताते हैं, जो अगले साल लॉन्च हो सकती हैं।
TOYOTA INNOVA HYCROSS
जो इसमें पहली कार है वह इनोवा हाईक्रॉस है। यह कार 25 नवंबर को पेश की जाने वाली है। हालांकि इस कार को साल 2023 में पेश किया जाएगा। वहीं इस नई MPV की कीमतों का खुलासा 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो में होगा। कंपनी Toyota Innova HyCross के पॉवरट्रेन सिस्टम में मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ एक नया 2.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देने वाली है।
MARUTI C-SEGMENT MPV
मारुती सुजुकी की आने वाली सी-सेगमेंट एमपीवी देश में ब्रांड की पहली टोयोटा री-बैज मॉडल होगी। यह कार टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस बेस्ड होगी। पर स्टाइल में थोड़ा अलग होगी। यह नई प्रीमियम प्रोडक्ट है, जिसे एमपीवी के नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। इस कार को साल 2023 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।
HYUNDAI STARGAZER
रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर भारत में कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में कदम रखने का प्लान बना रही है। कंपनी Hyundai Stargazer पेश कर सकती है। यहइंडोनेशिया में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें 1.5L MPI पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 115bhp की पॉवर जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और आईवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन जोड़ा जा रहा है।
NEW-GEN KIA CARNIVAL
इस कड़ी में किआ मोटर अगले साल नई जनरेशन की कार्निवल एमपीवी (MPV) पेश कर सकती है। जो मौजूदा मॉडल से साइज में ज्यादा बड़ा हो सकती है। नए मॉडल का व्हीलबेस पहले से मौजूद मॉडल से 30mm लंबा है। यह किआ कार्निवल ग्लोबल मार्केट में 5L V6 MPi पेट्रोल, 2.2L स्मार्टस्ट्रीम और 3.5L GDi V6 स्मार्टस्ट्रीम इंजन ऑप्शन के साथ आती है। कंपनी इस नई MPV को 2.2L डीजल इंजन के साथ उपलब्ध कराएगी। यह इंजन 200bhp की पॉवर और 440Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है।